धमतरी में राष्ट्रीय साधन सह प्रावीण्य छात्रवृत्ति परीक्षा 2 मई को, 20 मार्च तक आवेदन

धमतरी, 11 मार्च 2026। भारत सरकार के शिक्षा मंत्रालय के अंतर्गत स्कूल शिक्षा और साक्षरता विभाग, नई दिल्ली द्वारा संचालित राष्ट्रीय साधन सह प्रावीण्य छात्रवृत्ति योजना (NMMSS) के तहत राज्य के कक्षा 8वीं में अध्ययनरत आर्थिक रूप से कमजोर वर्ग के विद्यार्थियों को छात्रवृत्ति प्रदान की जाती है। इसके लिए परीक्षा 2 मई 2026 को आयोजित की जाएगी।

ChatGPT Image Jul 20, 2026, 05_14_44 PM
ChatGPT Image Jul 20, 2026, 05_53_50 PM
ChatGPT Image Jul 20, 2026, 06_08_26 PM
ChatGPT Image Jul 20, 2026, 06_16_13 PM
ChatGPT Image Jul 20, 2026, 06_22_41 PM

जिला शिक्षा अधिकारी ने बताया कि परीक्षा का पहला पेपर सुबह 10 बजे से 11:30 बजे तक तथा दूसरा पेपर दोपहर 1 बजे से 2:30 बजे तक आयोजित किया जाएगा।

परीक्षा के लिए जिले में चार परीक्षा केंद्र निर्धारित किए गए हैं। इनमें

66071dc5-2d9e-4236-bea3-b3073018714b
hotal trinetra
gaytri hospital
WhatsApp Image 2026-05-10 at 2.46.41 PM (1)
17a09f88-37fa-496a-8923-b0e0bac9f15d
  • डॉ. शोभाराम देवांगन शासकीय उच्चतर माध्यमिक विद्यालय, धमतरी (धमतरी विकासखण्ड)
  • स्वामी आत्मानंद शासकीय उत्कृष्ट विद्यालय, कुरूद (कुरूद विकासखण्ड)
  • शासकीय बालक उच्चतर माध्यमिक विद्यालय, मगरलोड (मगरलोड विकासखण्ड)
  • शहीद अभिषेक गोलछा शासकीय कन्या उच्चतर माध्यमिक विद्यालय, नगरी (नगरी विकासखण्ड) शामिल हैं।

जिला शिक्षा अधिकारी ने बताया कि राष्ट्रीय साधन सह प्रावीण्य छात्रवृत्ति परीक्षा सत्र 2025-26 के लिए निःशुल्क ऑफलाइन और ऑनलाइन आवेदन आमंत्रित किए गए हैं। आवेदन के लिए विद्यार्थियों की अंतिम तिथि 20 मार्च 2026, प्राचार्य/प्रधान पाठक के लिए 23 मार्च 2026 तथा परीक्षा केंद्राध्यक्ष के लिए 2 अप्रैल 2026 निर्धारित की गई है।