रायपुर, 11 मार्च 2026/ छत्तीसगढ़ में नशे का कारोबार तेजी से फैल रहा है। प्रदेश कांग्रेस के वरिष्ठ नेता टी एस सिंहदेव ने सोशल मीडिया पर चेतावनी दी है कि दुर्ग जिले के बाद अब बलरामपुर जिले के कुसमी ब्लॉक के त्रिपुरी गांव के सरनाटोली में 3.54 एकड़ में अफीम की खेती पकड़ी गई है। उनके अनुसार, हैरानी की बात यह है कि आधा से ज्यादा अवैध पदार्थ पहले ही खपाया जा चुका है।
टी एस सिंहदेव ने सवाल उठाया है कि इतने बड़े पैमाने पर अफीम की खेती बिना प्रशासन और सरकार की निगरानी के कैसे चल रही थी। उन्होंने कहा कि यह प्रदेश में कानून-व्यवस्था और निगरानी की पूरी तरह विफलता को दर्शाता है। उनका स्पष्ट आरोप है कि नशे के इस कारोबार को पनपने की छूट किसी न किसी संरक्षण में मिल रही है।











