Advertisement

अटल वयो अभ्युदय योजना: 31 वरिष्ठ नागरिकों को नि:शुल्क मोतियाबिंद उपचार के लिए एम्स रायपुर भेजा गया

मोहला, 18 मार्च 2026। समाज कल्याण विभाग द्वारा संचालित अटल वयो अभ्युदय योजना के अंतर्गत जिले के वरिष्ठ नागरिकों के स्वास्थ्य सुधार के लिए सराहनीय पहल की गई। योजना के तहत सोमवार को जिले के 31 चिन्हांकित वरिष्ठ नागरिकों को नि:शुल्क मोतियाबिंद उपचार के लिए जिला मुख्यालय मोहला से बस के माध्यम से रायपुर स्थित एम्स रायपुर के लिए रवाना किया गया।

मुख्य चिकित्सा एवं स्वास्थ्य अधिकारी एस. आर. मंडावी ने हरी झंडी दिखाकर बस को रवाना किया। इस दौरान मानपुर विकासखंड से डॉ. गिरीश खोबरागड़े और अंबागढ़ चौकी विकासखंड से डॉ. आर. आर. धुर्वे भी उपस्थित रहे।

Gemini_Generated_Image_fohysbfohysbfohy
WhatsApp-Image-2026-03-12-at-6.48.17-PM-1-298x300 (1)
sjjj

इस पहल का उद्देश्य वरिष्ठ नागरिकों को बेहतर स्वास्थ्य सुविधाएं उपलब्ध कराना है। योजना के अंतर्गत लाभार्थियों को नि:शुल्क स्वास्थ्य जांच, उपचार और मोतियाबिंद सर्जरी की सुविधा प्रदान की जा रही है, जिससे उनकी दृष्टि में सुधार हो सके और वे स्वस्थ जीवन जी सकें।

कार्यक्रम के दौरान स्वास्थ्य विभाग और समाज कल्याण विभाग के अधिकारी-कर्मचारी भी मौजूद रहे। योजना को लेकर हितग्राहियों में उत्साह देखा गया और उन्होंने शासन की इस पहल के प्रति आभार व्यक्त किया।

file_0000000093d882119d122d54d9d757b5
WhatsApp Image 2026-08-14 at 23.12.06
WhatsApp Image 2026-08-14 at 23.50.38
WhatsApp Image 2026-08-14 at 23.50.39
WhatsApp Image 2026-08-14 at 23.50.39 (1)
WhatsApp Image 2026-08-14 at 23.50.40
WhatsApp Image 2026-08-14 at 23.50.40 (1)
WhatsApp-Image-2026-08-15-at-00.21.47