Advertisement

हाइटेंशन लाइन की चपेट में आए दो युवक, 12 वर्षीय छात्र की मौत, एक गंभीर

हाइटेंशन लाइन की चपेट में आए दो युवक, 12 वर्षीय छात्र की मौत, एक गंभीर

फिरोजाबाद, 18 मार्च 2026।
जिले के थाना शिकोहाबाद क्षेत्र के ग्राम शोभनपुर में मंगलवार शाम एक दर्दनाक हादसा हो गया, जिसमें हाइटेंशन लाइन की चपेट में आने से एक 12 वर्षीय छात्र की मौत हो गई, जबकि एक युवक गंभीर रूप से झुलस गया।

प्राप्त जानकारी के अनुसार, शाम करीब 7 बजे सड़क किनारे एक कैंटर खड़ा था, जिसके ऊपर से हाइटेंशन बिजली लाइन गुजर रही थी। अचानक लाइन का तार कैंटर के संपर्क में आ गया। इसी दौरान कैंटर के सहारे खड़े हिमांशु (12), पिता दीपेंद्र निवासी नगला कोल्हू और उधम उर्फ राजा (20), पिता विजेंद्र निवासी शोभनपुर करंट की चपेट में आ गए।

Gemini_Generated_Image_fohysbfohysbfohy
WhatsApp-Image-2026-03-12-at-6.48.17-PM-1-298x300 (1)
sjjj

करंट लगते ही दोनों के शरीर में आग की लपटें उठने लगीं। मौके पर मौजूद एक महिला ने साहस दिखाते हुए किसी तरह युवक को तार से अलग किया। हालांकि, हिमांशु गंभीर रूप से झुलस गया और उसकी मौके पर ही मौत हो गई, जबकि राजा को गंभीर हालत में अस्पताल में भर्ती कराया गया है।

घटना के बाद गांव में अफरा-तफरी मच गई और बड़ी संख्या में ग्रामीण मौके पर पहुंच गए। सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और स्थिति को नियंत्रित करते हुए जांच शुरू की। पुलिस ने शव का पंचनामा कर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है।

ग्रामीणों ने आरोप लगाया कि हाइटेंशन लाइन काफी नीचे होने के कारण पहले भी कई बार हादसे की आशंका जताई गई थी। इसके लिए विभागीय अधिकारियों से लाइन को ऊंचा करने की मांग की गई थी, लेकिन कोई कार्रवाई नहीं की गई।

घटना की सूचना पर एसडीएम डॉ. गजेन्द्र पाल सिंह भी मौके पर पहुंचे और पीड़ित परिवार से मुलाकात कर शासकीय सहायता दिलाने का आश्वासन दिया। पुलिस पूरे मामले की जांच में जुटी हुई है।

file_0000000093d882119d122d54d9d757b5
WhatsApp Image 2026-08-14 at 23.12.06
WhatsApp Image 2026-08-14 at 23.50.38
WhatsApp Image 2026-08-14 at 23.50.39
WhatsApp Image 2026-08-14 at 23.50.39 (1)
WhatsApp Image 2026-08-14 at 23.50.40
WhatsApp Image 2026-08-14 at 23.50.40 (1)
WhatsApp-Image-2026-08-15-at-00.21.47