शिवराज सिंह चौहान ने कृषि स्थिति की समीक्षा की, ओलावृष्टि-बारिश से फसल नुकसान पर दिए निर्देश

दिल्ली:केंद्रीय कृषि एवं किसान कल्याण मंत्री Shivraj Singh Chouhan ने देशभर की कृषि स्थिति की विस्तृत समीक्षा की। इस दौरान उन्होंने विभिन्न राज्यों में मौसम की वजह से फसलों को हुए नुकसान पर चिंता व्यक्त की।

WhatsApp Image 2026-03-12 at 6.47.26 PM (1)
file_000000009a407207b6d77d3c5cd41ab0
WhatsApp Image 2026-06-26 at 00.16.05 (1)

शिवराज सिंह चौहान ने कहा कि हाल के दिनों में कई राज्यों में असमय बारिश और ओलावृष्टि हुई है, खासकर उस समय जब फल और फसलें पककर तैयार थीं। इस कारण किसानों को व्यापक नुकसान का सामना करना पड़ा है।

मंत्री ने बताया कि कुछ क्षेत्रों में तेज बारिश के साथ ओलावृष्टि भी हुई, जिससे खड़ी फसलें प्रभावित हुई हैं। उन्होंने कहा कि इस स्थिति में किसानों को राहत पहुंचाने के लिए त्वरित और प्रभावी कदम उठाना जरूरी है।

66071dc5-2d9e-4236-bea3-b3073018714b
hotal trinetra
gaytri hospital
WhatsApp Image 2026-05-10 at 2.46.41 PM (1)

शिवराज सिंह चौहान ने फसल बीमा योजना से जुड़े अधिकारियों को निर्देश दिए कि वे राज्यों के साथ लगातार संपर्क और संवाद बनाए रखें। उन्होंने कहा कि प्रभावित क्षेत्रों में हुए नुकसान का सही आकलन किया जाए, ताकि किसानों को समय पर बीमा और अन्य राहत का लाभ मिल सके।

उन्होंने अधिकारियों से यह भी कहा कि केंद्र और राज्य सरकारें मिलकर काम करें, ताकि प्रभावित किसानों को जल्द से जल्द सहायता उपलब्ध कराई जा सके। साथ ही उन्होंने यह सुनिश्चित करने पर जोर दिया कि किसी भी किसान को अनावश्यक देरी का सामना न करना पड़े।