पुलिस अधीक्षक ने परेड की ली सलामी, उत्कृष्ट परेड पर अधिकारी-जवानों को किया पुरस्कृत।

ChatGPT Image Jul 20, 2026, 05_14_44 PM
ChatGPT Image Jul 20, 2026, 05_53_50 PM
ChatGPT Image Jul 20, 2026, 06_08_26 PM
ChatGPT Image Jul 20, 2026, 06_16_13 PM
ChatGPT Image Jul 20, 2026, 06_22_41 PM

पुलिस अधीक्षक ने परेड की ली सलामी, उत्कृष्ट परेड पर अधिकारी-जवानों को किया पुरस्कृत।

66071dc5-2d9e-4236-bea3-b3073018714b
hotal trinetra
gaytri hospital
WhatsApp Image 2026-05-10 at 2.46.41 PM (1)
17a09f88-37fa-496a-8923-b0e0bac9f15d

गोपाल सिंह विद्रोही प्रदेश खबर प्रमुख छत्तीसगढ़/सूरजपुर। पुलिस अधीक्षक श्रीमती भावना गुप्ता ने शुक्रवार को पुलिस लाईन में आयोजित जनरल परेड की सलामी ली और अधिकारी-कर्मचारियों के वेश-भूषा का निरीक्षण किया।
पुलिस अधीक्षक ने उत्कृष्ट मार्च पास्ट व बेहतर वेशभूषा पर जवानों को बधाई दी। उन्होंने न केवल जवानों बल्कि उत्कृष्ट परेड के लिए थाना प्रभारी दीपक पासवान, चौकी प्रभारी आराधना बनोदे व एसआई सुनीता भारद्धाज को ईनाम दिए।
पुलिस अधीक्षक ने परेड़ उपरान्त अधिकारी व जवानों को सशक्त व संवेदनशील पुलिसिंग के तहत कार्य करने के निर्देश दिए। उन्होंने कहा कि किसी भी कार्यवाही के दौरान धैर्य एवं संतुलन बनाए रखे, हमारी नैतिक जिम्मेदारी है कि पीड़ित पक्ष की शिकायत का निराकरण करते हुए दोषियों के विरूद्व कार्यवाही सुनिश्चित हो, अपराध व शिकायत की जांच समयसीमा में विधिवत करने कहा। पुलिस लाइन में स्थित आवासीय क्वार्टरों के रख-रखाव एवं साफ-सफाई पर ध्यान देने के निर्देश दिए।
इस दौरान कई जवानों ने अपनी समस्या से पुलिस अधीक्षक को अवगत कराया जिस पर उन्होंने जल्द निराकरण करने का आश्वासन दिया। पुलिस अधीक्षक ने जनरल परेड में उपस्थित पुलिस डॉग का जायजा लेते हुए स्नीफर व ट्रेकर डॉग के हुनर को परखा और डॉग हेण्डलर को नियमित तौर पर अभ्यास कराने व डॉग के खानपान पर विशेष ध्यान देने के निर्देश दिए
इस दौरान *पुलिस अधीक्षक श्रीमती भावना गुप्ता* ने थाना प्रभारियों को कहा कि वरिष्ठ नागरिकों को पुलिस के सम्पर्क में लाने, उनके समस्याओं के निराकरण के लिए समर्पण कार्यक्रम के अन्तर्गत ज्यादा से ज्यादा वरिष्ठ नागरिकों को इस मुहिम में जोड़ते हेतु सदस्यता फार्म भरवाए जाए।
उन्होंने कहा कि महिलाओं एवं बालिकाओं को आत्मरक्षा का प्रशिक्षण देने हेतु जिले में हिम्मत कार्यक्रम प्रारंभ की जानी है जिसके लिए क्षेत्र के महिलाएं व बालिकाओं को इसकी जानकारी देते हुए उन्हें आगामी दिनों में प्रारंभ होने वाले प्रशिक्षण शिविर में भाग लेने के लिए प्रोत्साहित करने के निर्देश दिए।
इस अवसर पर अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक हरीश राठौर, एसडीओपी प्रेमनगर प्रकाश सोनी, एसडीओपी ओड़गी मंजूलता बाज, रक्षित निरीक्षक भुपेन्द्र कुर्रे, थाना प्रभारी धर्मानंद शुक्ला, दीपक पासवान, किशोर केंवट, सुभाष कुजूर, रामसाय पैंकरा, विकेश तिवारी, बसंत खलखो, शांति हेलेना तिग्गा, एम.आर.मानिकपुरी, के.पी.चौहान, विपिन लकड़ा, स्थापना प्रभारी अखिलेश सिंह, यातायात प्रभारी आर.सी.राय, एसआई सुनीता भारद्धाज, केडी बनर्जी, चौकी प्रभारी आराधना बनोदे, संजय सिंह, सुनील सिंह, संजय गोस्वामी, सुमंत पाण्डेय सहित विभिन्न थाना-चौकी व रक्षित केन्द्र के अधिकारी-कर्मचारी मौजूद रहे।