सुशासन तिहार 2026: मोहला के मार्री जनसमस्या निवारण शिविर में 705 आवेदनों का निराकरण।






सुशासन तिहार 2026: मोहला के मार्री शिविर में उमड़ा जनसैलाब, 705 आवेदनों पर कार्रवाई शुरू

file_000000000ae07206b6dd6cb6073112cd
WhatsApp Image 2026-03-12 at 6.47.26 PM (1)
file_000000009a407207b6d77d3c5cd41ab0


सुशासन तिहार 2026: मार्री शिविर बना ग्रामीणों के लिए समाधान का बड़ा मंच

मोहला, 8 मई 2026

मोहला विकासखंड के ग्राम पंचायत मार्री में आयोजित जनसमस्या निवारण शिविर ग्रामीणों के लिए राहत और भरोसे का केंद्र रहा। सुशासन तिहार 2026 के अंतर्गत प्रशासन ने सीधे गांवों तक पहुंचकर न केवल समस्याएं सुनीं, बल्कि उनके त्वरित निराकरण की प्रक्रिया भी मौके पर शुरू की।

66071dc5-2d9e-4236-bea3-b3073018714b
hotal trinetra
gaytri hospital
प्रमुख अपडेट: शिविर में मार्री सहित भोजटोला, वासड़ी, पाटनवाड़वी, सांगली और उरवाही जैसे 11 ग्राम पंचायतों के ग्रामीण शामिल हुए। इस दौरान कुल 705 आवेदन प्राप्त हुए।

नि:शुल्क स्वास्थ्य जाँच एवं विभागीय सेवाएं

स्वास्थ्य विभाग द्वारा लगाए गए विशेष स्टॉल में सिकल सेल, टीबी, शुगर और रक्त चाप की नि:शुल्क जांच कर दवाइयां बांटी गईं। राजस्व, शिक्षा, कृषि, और लोक स्वास्थ्य यांत्रिकी सहित विभिन्न विभागों के अधिकारियों ने स्टॉल लगाकर शासन की योजनाओं की जानकारी दी।

हितग्राहियों को मिला सरकारी योजनाओं का लाभ

शिविर के दौरान कलेक्टर श्रीमती तुलिका प्रजापति एवं अन्य जनप्रतिनिधियों की उपस्थिति में सामग्री एवं प्रमाण पत्र वितरित किए गए:

  • ✅ 20 हितग्राहियों को आबादी पट्टा वितरण
  • ✅ 05 आवास पूर्णता प्रमाण पत्र
  • ✅ 05 पीएम सूर्यघर मुफ्त बिजली प्रमाण पत्र
  • ✅ 10 फलदार पौधों का वितरण
  • ✅ 06 मनरेगा जॉब कार्ड
  • ✅ 03 टीबी मुक्त किट एवं सिगार पेटी
  • ✅ 02 मछली पकड़ने के जाल

प्रशासनिक एवं जन उपस्थिति

इस अवसर पर जिला पंचायत उपाध्यक्ष श्री भोजेश शाह मांडवी, जनपद अध्यक्ष श्रीमती गैंदकुंवर ठाकुर, कलेक्टर श्रीमती तुलिका प्रजापति, जिला पंचायत सीईओ श्रीमती भारती चंद्राकर सहित स्थानीय जनप्रतिनिधि और भारी संख्या में ग्रामीण उपस्थित रहे।