ब्रेकिंग न्यूज़

जिला को फाईलेरिया मुक्त बनाने के लिए जनभागीदारी जरूरी.अबु इमरान,उपायुक्त उपायुक्त लातेहार अबु इमरान ने दीप प्रज्वल्लित कर कार्यक्रम का शुभारंभ किया

Latehar

 

 

 

*26 जुलाई से 30 जुलाई तक चलने वाले फाईलेरिया उन्मूलन कार्यक्रम के सफल क्रियान्वयन के लिए एक दिवसीय मीडिया कार्यशाला आयोजित

WhatsApp Image 2026-01-25 at 9.27.06 PM
WhatsApp Image 2026-01-25 at 8.56.40 PM (1)
WhatsApp Image 2026-01-25 at 9.09.46 PM
WhatsApp Image 2026-01-25 at 9.06.54 PM
WhatsApp Image 2026-01-25 at 9.17.22 PM
WhatsApp Image 2026-01-25 at 9.12.09 PM
WhatsApp Image 2026-01-25 at 9.19.42 PM
WhatsApp Image 2026-01-25 at 9.04.25 PM
WhatsApp Image 2026-01-25 at 9.31.09 PM
WhatsApp-Image-2026-01-04-at-3.52.07-PM-1-207x300 (1)
53037c58-1c56-477e-9d46-e1b17e179e86

 

उपायुक्त लातेहार अबु इमरान ने दीप प्रज्वल्लित कर कार्यक्रम का शुभारंभ किया

 

कहा

जिला को फाईलेरिया मुक्त बनाने के लिए जनभागीदारी जरूरी……अबु इमरान,उपायुक्त

 

फाईलेरिया रोग के प्रति जागरूक होकर दवा सेवन करने की अपील

 

26 जुलाई से आरंभ होगा फाईलेरिया उन्मूलन अभियान

 

एक वर्ष से कम उम्र के बच्चों, गर्भवती महिलाओं एवं गंभीर बीमारी से ग्रसित व्यक्ति को छोड़ कर अन्य सभी व्यक्ति कर सकते है फाईलेरिया की दवा का सेवन

 

फाईलेरिया उन्मूलन अभियान के तहत जिला के 766868 व्यक्तियों को दवा खिलाने का है लक्ष्य

 

26 से 28 जुलाई तक जिले के कुल 1043 बूथ पर खिलायी जाएगी दवा

 

दवा का सेवन करवाने को लेकर 2086 कर्मियों को लगाया है

 

छूटे हुये व्यक्तियों को 29 एवं 30 जुलाई को डोर-टू-डोर खिलायी जाएगी दवा

लातेहार मंडल ब्यूरो बबलू खान की रिपोर्ट प्रदेश खबर

*लातेहार जिले में 26 जुलाई से 30 जुलाई तक चलाये जाने वाले फाईलेरिया उन्मूलन अभियान के सफल क्रियान्वयन हेतु जनजागरूकता एवं जनभागीदारी हेतु समाहरणालय सभागार में एक दिवसीय मीडिया कार्यशाला आयोजित की गई। कार्यशाला का विधिवत उदघाटन उपायुक्त अबु इमरान ने दीप प्रज्वल्लित कर की। कार्यशाला को संबोधित करते हुए उपायुक्त अबु इमरान ने कहा कि जागरूकता ही रोगों की पहली दवा है। उन्होंने कहा कि लातेहार जिले में फाईलेरिया उन्मूलन हेतु पहली बार 26 जुलाई से 30 जुलाई तक मास ड्रग एडमिनिस्ट्रेशन कार्यक्रम का आयोजन कर फाईलेरियारोधी दवा डीईसी एवं एलबेंडाजोल की खुराक लोगों को खिलायी जाएगी । 26 से 28 जुलाई तक बूथ में तथा 29 एवं 30 जुलाई को घर-घर जाकर छूटे हुये लोगों को फाइलेरिया रोधी दवा लोगों को खिलायी जाएगी l उन्होंने कहा कि लातेहार जिला को फाईलेरिया मुक्त बनाने के लिए आमजन फाइलेरिया उन्मूलन अभियान में अपनी भागीदारी दें एवं निर्धारित तिथि को बूथ पर आ कर फाईलेरिया रोधी दवा का सेवन करें एवं अपने,परिजनों एवं आस-पास के लोगों को भी फाइलेरिया रोधी दवा खाने के लिए जागरूक करें l उपायुक्त के द्वारा प्रिंट एवं इलेक्ट्रॉनिक मीडिया के प्रतिनिधियों से अपील की गई कि मास ड्रग एडमिनिस्ट्रेशन कार्यक्रम की जानकारी अपने अख़बार / न्यूज़ चैनल के माध्यम से आमजनों तक पहुँचाएं ताकि वे जागरूक होकर फाइलेरिया रोधी दवा का सेवन कर स्वयं को फाईलेरिया से सुरक्षित कर सकें और लातेहार जिला फाइलेरिया मुक्त बन सके l सिविल सर्जन डॉ संतोष श्रीवास्तव ने कहा कि फाईलेरिया मुक्ति को लेकर 26 जुलाई से आरंभ हो रहे अभियान की सफलता के लिए स्वास्थ्य विभाग ने सभी तैयारी पूरी कर ली है। उन्होंने बताया कि दवा खिलाने के लिए क्षेत्रवार बूथों का निर्माण कर चिकित्सकों एवं कर्मियों को जिम्मेदारी दे दी गई है। निगरानी दल का गठन किया गया है जिसके द्वारा अभियान के तहत किये जाने वाले कार्यों की निगरानी की जाएगी l सिविल सर्जन के द्वारा फाईलेरिया बीमारी तथा इसके उन्मूलन को लेकर चलाए जा रहे अभियान के सम्बन्ध में महत्वपूर्ण जानकारी दी गई।*

mantr
66071dc5-2d9e-4236-bea3-b3073018714b

*डॉ अशोक ओडे़या के द्वारा बताया गया कि जिले में पहली बार फाईलेरिया उन्मूलन को लेकर 26 जुलाई से 30 जुलाई तक अभियान चलाया जाएगा । उन्होंने बताया कि 01 वर्ष से कम उम्र के बच्चों, गर्भवती महिलाओं एवं गंभीर बीमारी से ग्रसित व्यक्ति को छोड़ कर अन्य सभी व्यक्ति फाईलेरियारोधी दवा का सेवन कर सकते हैं l उन्होंने बताया कि फाईलेरिया रोधी दवा का खाली पेट सेवन नहीं करना है l उन्होंने सभी लोगों से फाईलेरियारोधी दवा सेवन करने की अपील की। मौके पर उप विकास आयुक्त सुरेन्द्र कुमार वर्मा,अपर समाहर्ता आलोक शिकारी कच्छप, डॉ शोभना टोप्पो समेत चिकित्सक एवं कर्मी मौजूद थे

 

26 से 28 जुलाई तक जिले के कुल 1043 बूथों में खिलायी जाएगी दवा

 

दवा सेवन करवाने को लेकर 2086 कर्मी को लगाया है

 

छूटे हुये लोगों को 29 एवं 30 जुलाई को डोर-टू-डोर खिलायी जाएगी दवा

 

जिले में पहली बार फाईलेरिया मुक्ति को लेकर 26 जुलाई से 30 जुलाई तक अभियान चलाया जा रहा है। जिसमें डीईए एवं एलबेंडाजोल की एक खुराक सेवन कराया जाएगा। अभियान की सफलता को लेकर स्वास्थ्य विभाग की ओर पूरी तैयारी कर ली गई है। 26 से 28 जुलाई तक जिले के कुल 1043 बूथ पर दवा खिलायी जाएगी एवं दवा सेवन करवाने को लेकर 2086 कर्मी को लगाया है। वही 29 एवं 30 जुलाई को स्वास्थ्य कर्मी डोर-टू-डोर पहुंच कर छूटे हुये लोगों को दवा का सेवन कराऐंगें।

 

लातेहार जिला को फाईलेरिया मुक्त बनाने को लेकर दवा 766868 व्यक्तियों को दवा खिलाने का है लक्ष्य

 

26 से 30 जुलाई तक चलने वाले फाईलेरिया उन्मूलन अभियान के तहत जिले में 766868 व्यक्तियों को दवा खिलाने का लक्ष्य निर्धारित किया गया है l

 

एक वर्ष से कम उम्र के बच्चे ,गर्भवती महिलाएं एवं गंभीर बीमारी से ग्रसित व्यक्ति को छोड़ कर अन्य सभी सकते है फाईलेरिया की दवा का सेवन

 

स्वास्थ्य विभाग के गाइडलाइन के अनुसार एक वर्ष से कम उम्र के बच्चे ,गर्भवती महिलाएं एवं गंभीर बीमारी से ग्रसित व्यक्ति को फाईलेरिया की दवा नहीं खिलायी जाएगी,अन्य सभी लोग दवा का सेवन कर सकते है।

Pradesh Khabar

e6e82d19-dc48-4c76-bed1-b869be56b2ea (2)
WhatsApp Image 2026-01-04 at 4.02.37 PM
WhatsApp Image 2026-01-04 at 3.36.04 PM
WhatsApp Image 2026-01-04 at 3.39.12 PM
WhatsApp Image 2026-01-04 at 3.44.45 PM (1)

Related Articles

Back to top button
error: Content is protected !!