Advertisement

भाजपा सरकार गिराने का दिवास्वप्न देख रही है।देश की अर्थव्यवस्था एवं भाजपा में नीचे गिरने की होड़ मची है।* दीपू कुमार सिन्हा

 

मंडल ब्यूरो बबलू खान की रिपोर्ट प्रदेश खबर लातेहार

भाजपा की हर साजिश एवं षड्यंत्र का मुंहतोड़ जवाब दिया जाएगा।

 

राजनीतिक दोगलापन बाबूलाल मरांडी की पहचान।

 

भाजपा सरकार गिराने का दिवास्वप्न देख रही है।

 

देश की अर्थव्यवस्था एवं भाजपा में नीचे गिरने की होड़ मची है।* दीपू कुमार सिन्हा

 

अपने कुकर्मों के कारण जनता के द्वारा नकार दिए जाने के बावजूद धनबल और षड्यंत्र के सहारे झारखंड में पुनः अपनी सरकार बनाने और हेमंत सरकार को गिराने का दिवास्वप्न भारतीय जनता पार्टी देख रही है, अपनी लगातार हारों से बौखलाई भारतीय जनता पार्टी खिसियानी बिल्ली खंभा नोचे वाली कहावत को चरितार्थ करते हुए सरकार गिराने की कोशिश कर रही है।

पूंजीपतियों की पिट्ठू भारतीय जनता पार्टी दलबदल एवं हार्स ट्रेडिंग के सहारे कई प्रदेशों में जनता द्वारा चुनी गई सरकार को गिरा तथा अपनी सरकार बनवा कर लोकतंत्र का गला घोटने का प्रयास कर चुकी है। झारखंड में भी वह यही करना चाहती है। परंतु झारखंड में भाजपा के लिए यह दिवास्वप्न ही साबित होगा क्योंकि यदि भाजपा को धनबल का सहारा और घमंड है तो झारखंड मुक्ति मोर्चा को जनबल का सहारा है। देश की अर्थव्यवस्था एवं रुपया तथा भारतीय जनता पार्टी में नीचे गिरने की होड़ मची हुई है समझ में नहीं आता कि कौन कितना नीचे तक गिरेगा?

file_0000000093d882119d122d54d9d757b5

सरकार गिराने की यह साजिश भारतीय जनता पार्टी की घटिया सोच एवं उनके नेताओं के मानसिक दिवालियापन का एक और उदाहरण है। कभी भाजपा में जाने से बेहतर कुतुब मीनार से कूदकर आत्महत्या कर लेने की बात करने वाले बाबूलाल मरांडी अब भाजपा के लिए हिमालय से भी कूदने को तैयार दिखते हैं। अपने कार्यकर्ताओं एवं जन भावनाओं का निरादर करते हुए सांप्रदायिक भारतीय जनता पार्टी की गोद में बैठने वाले बाबूलाल मरांडी से यही आशा की जा सकती है। राजनीतिक दोगलापन का ऐसा उदाहरण विरले ही देखने को मिलता है।

हेमंत सरकार गिराने के इस प्रकरण ने यह साबित कर दिया है कि भारतीय जनता पार्टी सत्ता से दूर होकर नहीं रह सकती उसे भारत की लोकतांत्रिक व्यवस्था में विश्वास नहीं है वह येन केन प्रकारेण किसी भी तरह के षड्यंत्र से सत्ता हासिल करने को बेताब रहती है। अपने राजनीतिक विरोधियों का राजनीतिक तरीके से जवाब देने की जगह उनपर हमला एवं हत्या करवाने के अनगिनत उदाहरण भारतीय जनता पार्टी देश और प्रदेश में प्रस्तुत कर चुकी है। वह सत्ता पाने के लिए गांधी के सिद्धांतों पर अमल करने की बात कहती है परंतु सत्ता में आने के बाद और सत्ता हासिल करने के लिए वह गोडसे के विचार और तरीकों पर विश्वास करती है। देश और प्रदेश की जनता भारतीय जनता पार्टी के असली एवं क्रूर चेहरे को देख तथा पहचान चुकी है। झारखंड मुक्ति मोर्चा आंदोलनकारियों एवं शहीदों की पार्टी है, हम ऐसे शडयंत्रों एवं हमलों से घबराने वाले नहीं हैं भारतीय जनता पार्टी के हर साजिश एवं षड्यंत्र का जवाब लोकतांत्रिक एवं कानूनी तरीके से झारखंड मुक्ति मोर्चा के कार्यकर्ता तथा झारखंड की धर्मनिरपेक्ष एवं लोकतांत्रिक जनता देगी।

उक्त बातें झारखंड मुक्ति मोर्चा के केंद्रीय समिति सदस्य सह जिला प्रवक्ता दीपू कुमार सिन्हा ने प्रेस विज्ञप्ति जारी कर कही है।

ChatGPT Image Jul 20, 2026, 05_14_44 PM
ChatGPT Image Jul 20, 2026, 05_53_50 PM
ChatGPT Image Jul 20, 2026, 06_08_26 PM
ChatGPT Image Jul 20, 2026, 06_16_13 PM
ChatGPT Image Jul 20, 2026, 06_22_41 PM
WhatsApp Image 2026-08-14 at 23.12.06
WhatsApp Image 2026-08-14 at 23.16.05