Advertisement

छत्तीसगढ़ के धमतरी में जमीन विवाद को लेकर हुए हत्या के प्रयास के एक मामले में आरोपी को सात साल के सश्रम कारावास की सजा सुनाई गई

छत्तीसगढ़ के धमतरी में जमीन विवाद को लेकर हुए हत्या के प्रयास के एक मामले में आरोपी को सात साल के सश्रम कारावास की सजा सुनाई गई है। न्यायालय ने आरोपी पर एक हजार रुपए का अर्थदंड भी लगाया है।

सिविल लाइन रूद्री थाना क्षेत्र के इस मामले में न्यायालय ने आरोपी सुरेंद्र कुमार ध्रुव को दोषी पाया। सुरेंद्र ने गाली-गलौज करते हुए आरीनुमा लोहे के हथियार से हमला कर हत्या का प्रयास किया था।

एडिशनल एसपी शैलेंद्र पांडेय ने बताया कि पिछले वर्ष 14 नवंबर को ग्राम बेन्द्रा नवागांव निवासी निरंजन ढीमर ने सिविल लाइन रूद्री थाने में रिपोर्ट दर्ज कराई थी।

Gemini_Generated_Image_fohysbfohysbfohy
WhatsApp-Image-2026-03-12-at-6.48.17-PM-1-298x300 (1)
sjjj

प्रार्थी ने बताया था कि जमीन विवाद की रंजिश के चलते आरोपी सुरेंद्र कुमार ध्रुव ने उसे अश्लील गालियां दीं और जान से मारने की धमकी देते हुए अपने पास रखे लकड़ी काटने वाले आरीनुमा हथियार से हमला कर दिया।

इस हमले में निरंजन ढीमर के बाएं हाथ में गंभीर चोट आई थी। शिकायत के बाद सिविल लाइन रूद्री पुलिस ने तत्काल कार्रवाई करते हुए आरोपी सुरेंद्र कुमार ध्रुव, पिता स्व. श्रीराम ध्रुव, उम्र 39 वर्ष, निवासी बेन्द्रा नवागांव, उपरपारा, थाना सिविल लाइन रूद्री, जिला धमतरी को गिरफ्तार कर न्यायिक रिमांड पर भेज दिया था।

file_0000000093d882119d122d54d9d757b5
WhatsApp Image 2026-08-14 at 23.12.06
WhatsApp Image 2026-08-14 at 23.50.38
WhatsApp Image 2026-08-14 at 23.50.39
WhatsApp Image 2026-08-14 at 23.50.39 (1)
WhatsApp Image 2026-08-14 at 23.50.40
WhatsApp Image 2026-08-14 at 23.50.40 (1)
WhatsApp-Image-2026-08-15-at-00.21.47