Advertisement

भाजपा एनजीओ प्रकोष्ठ सरगुजा संभाग के प्रभारी बने सुरेन्द्र साहू, कार्यकर्ताओं में खुशी की लहर

भाजपा एनजीओ प्रकोष्ठ सरगुजा संभाग के प्रभारी बने सुरेन्द्र साहू, कार्यकर्ताओं में हर्ष
अंबिकापुर/सरगुजा। भारतीय जनता पार्टी, छत्तीसगढ़ प्रदेश कार्यालय द्वारा भाजपा एनजीओ प्रकोष्ठ के संभाग प्रभारी एवं सह-प्रभारियों की नई सूची जारी की गई है। प्रदेश अध्यक्ष किरण सिंह देव की सहमति से जारी इस नियुक्ति आदेश में युवा भाजपा नेता एवं प्रदेश कार्यकारिणी सदस्य सुरेन्द्र साहू को भाजपा एनजीओ प्रकोष्ठ, सरगुजा संभाग का प्रभारी नियुक्त किया गया है। वहीं स्वतंत्र मिश्रा को सरगुजा संभाग का सह-प्रभारी बनाया गया है।
सुरेन्द्र साहू को यह महत्वपूर्ण संगठनात्मक दायित्व मिलने पर सरगुजा संभाग सहित पूरे क्षेत्र के भाजपा कार्यकर्ताओं, पदाधिकारियों एवं समर्थकों में उत्साह का माहौल है। उन्हें सोशल मीडिया और विभिन्न माध्यमों से लगातार बधाई एवं शुभकामनाएं दी जा रही हैं।
भाजपा कार्यकर्ताओं ने विश्वास व्यक्त किया है कि सुरेन्द्र साहू अपने संगठनात्मक अनुभव, सक्रिय कार्यशैली और जनसेवा के संकल्प के साथ एनजीओ प्रकोष्ठ को और अधिक मजबूत करेंगे तथा संगठन की योजनाओं एवं सामाजिक गतिविधियों को जन-जन तक पहुंचाने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाएंगे।
प्रदेश कार्यालय द्वारा जारी आदेश के अनुसार यह नियुक्ति तत्काल प्रभाव से लागू कर दी गई है। भाजपा परिवार के वरिष्ठ नेताओं एवं कार्यकर्ताओं ने सुरेन्द्र साहू को नई जिम्मेदारी मिलने पर शुभकामनाएं देते हुए उनके सफल कार्यकाल की कामना की है।

file_0000000093d882119d122d54d9d757b5
WhatsApp Image 2026-08-14 at 23.12.06
WhatsApp Image 2026-08-14 at 23.50.38
WhatsApp Image 2026-08-14 at 23.50.39
WhatsApp Image 2026-08-14 at 23.50.39 (1)
WhatsApp Image 2026-08-14 at 23.50.40
WhatsApp Image 2026-08-14 at 23.50.40 (1)
WhatsApp-Image-2026-08-15-at-00.21.47