Advertisement

मोदी की गारंटी लागू करने की मांग, सरगुजा कर्मचारी संघ ने सौंपा ज्ञापन






मोदी की गारंटी लागू करने की मांग, कर्मचारी संघ ने मंत्री राजेश अग्रवाल व सांसद चिंतामणि महाराज को सौंपा ज्ञापन


मोदी की गारंटी लागू करने की मांग, कर्मचारी संघ ने मंत्री राजेश अग्रवाल व सांसद चिंतामणि महाराज को सौंपा ज्ञापन

अम्बिकापुर: छत्तीसगढ़ प्रदेश तृतीय वर्ग शासकीय कर्मचारी संघ के प्रांतीय आह्वान पर जिला शाखा सरगुजा ने छत्तीसगढ़ अधिकारी-कर्मचारी पेंशनर्स एसोसिएशन के संयुक्त तत्वावधान में कैबिनेट मंत्री राजेश अग्रवाल एवं सरगुजा सांसद चिंतामणि महाराज को मुख्यमंत्री के नाम छह सूत्रीय मांगों का ज्ञापन सौंपा। ज्ञापन के माध्यम से कर्मचारियों ने चुनावी वादों के अनुरूप “मोदी जी की गारंटी” लागू करने तथा कर्मचारियों एवं पेंशनरों की लंबित मांगों को शीघ्र पूरा करने की मांग की।

Gemini_Generated_Image_fohysbfohysbfohy
WhatsApp-Image-2026-03-12-at-6.48.17-PM-1-298x300 (1)
sjjj

ज्ञापन में प्रमुख रूप से पेंशनरों को केंद्र सरकार के समान देय तिथि से महंगाई भत्ता एवं महंगाई राहत प्रदान करने, संविदा, दैनिक वेतनभोगी एवं अनियमित कर्मचारियों का रिक्त पदों पर समायोजन एवं नियमितीकरण कर सेवा सुरक्षा देने, अनुकंपा नियुक्ति में 10 प्रतिशत की सीमा को शिथिल करने, कर्मचारियों के लिए कैशलेस चिकित्सा सुविधा लागू करने तथा मध्यप्रदेश शासन की तर्ज पर 240 दिनों के स्थान पर 300 दिनों का अवकाश नगदीकरण लागू करने की मांग शामिल रही। इसके अलावा पेंशनर्स एसोसिएशन की सात सूत्रीय मांगों सहित अन्य ज्वलंत समस्याओं के निराकरण की मांग भी की गई।

कैबिनेट मंत्री राजेश अग्रवाल ने प्रतिनिधिमंडल से चर्चा करते हुए कर्मचारियों की समस्याओं पर गंभीरता से विचार करने तथा शासन स्तर पर उचित निराकरण कराने का आश्वासन दिया।

कार्यक्रम में प्रमुख रूप से उपस्थित

ज्ञापन सौंपने के दौरान प्रदेश महामंत्री आनंद सिंह यादव, पेंशनर्स एसोसिएशन के संभागीय अध्यक्ष रंजीत सारथी, कार्यवाहक संभागीय अध्यक्ष राजेश्वर सिंह, संभागीय अध्यक्ष (आईटीआई) राजेश सोनी, जिला अध्यक्ष संजय यादव, अमित सिंह, मीना तिग्गा, कोषाध्यक्ष सुधीर राणा, ब्लॉक अध्यक्ष बृजेश मिश्रा, सुनील सिंह, आशीष सोनी, मुकेश झलरिया, चन्द्रधर चक्रधारी, संतोष दुबे सहित कर्मचारी संघ एवं संबद्ध संगठनों के अनेक पदाधिकारी एवं सदस्य उपस्थित रहे।


file_0000000093d882119d122d54d9d757b5
WhatsApp Image 2026-08-14 at 23.12.06
WhatsApp Image 2026-08-14 at 23.50.38
WhatsApp Image 2026-08-14 at 23.50.39
WhatsApp Image 2026-08-14 at 23.50.39 (1)
WhatsApp Image 2026-08-14 at 23.50.40
WhatsApp Image 2026-08-14 at 23.50.40 (1)
WhatsApp-Image-2026-08-15-at-00.21.47