Advertisement

राम मंदिर चढ़ावा चोरी मामले को लेकर कांग्रेस ने हिमाचल प्रदेश में अपना आंदोलन तेज कर दिया

राम मंदिर चढ़ावा चोरी मामले को लेकर कांग्रेस ने हिमाचल प्रदेश में अपना आंदोलन तेज कर दिया है। इसी कड़ी में आज (मंगलवार को) जिला मुख्यालयों में कांग्रेस प्रदर्शन करेगी। पार्टी कार्यकर्ता प्रभु श्रीराम के मंदिरों में पहुंचकर भजन-कीर्तन करेंगे और भाजपा को सद्बुद्धि देने की प्रार्थना करेंगे। साथ ही लोगों को कथित चढ़ावा चोरी के मामले से अवगत कराया जाएगा।

Gemini_Generated_Image_fohysbfohysbfohy
WhatsApp-Image-2026-03-12-at-6.48.17-PM-1-298x300 (1)
sjjj

प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष विनय कुमार ने सभी जिला कांग्रेस अध्यक्षों को निर्देश जारी कर जिला मुख्यालयों में स्थित प्रभु श्रीराम मंदिरों के प्रांगण में भजन-कीर्तन आयोजित करने को कहा है। उन्होंने कहा कि इन कार्यक्रमों के माध्यम से लोगों को कथित चढ़ावा चोरी और उससे जुड़े आरोपों की जानकारी दी जाएगी।

विनय कुमार ने कहा कि संघ और भाजपा ने 130 हिंदुओं की धार्मिक आस्था को ठेस पहुंचाई है, जिसे कांग्रेस सहन नहीं करेगी। उन्होंने कहा कि पार्टी इस मुद्दे को तब तक उठाती रहेगी, जब तक कथित मामले के वास्तविक दोषियों के खिलाफ कार्रवाई नहीं होती और दानपात्र का पैसा वापस नहीं किया जाता।

file_0000000093d882119d122d54d9d757b5
WhatsApp Image 2026-08-14 at 23.12.06
WhatsApp Image 2026-08-14 at 23.50.38
WhatsApp Image 2026-08-14 at 23.50.39
WhatsApp Image 2026-08-14 at 23.50.39 (1)
WhatsApp Image 2026-08-14 at 23.50.40
WhatsApp Image 2026-08-14 at 23.50.40 (1)
WhatsApp-Image-2026-08-15-at-00.21.47