Advertisement

जशपुर जिले के पत्थलगांव थाना क्षेत्र के डूंगरजोर गांव में जादू-टोना (टोनही) के संदेह में जेठ ने विधवा बहू की डंडे से पीट-पीटकर हत्या कर दी

जशपुर जिले के पत्थलगांव थाना क्षेत्र के डूंगरजोर गांव में जादू-टोना (टोनही) के संदेह में जेठ ने विधवा बहू की डंडे से पीट-पीटकर हत्या कर दी। सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और आरोपी को गिरफ्तार कर लिया।

पत्थलगांव एसडीओपी ध्रुवेश जायसवाल ने बताया कि सोमवार सुबह डूंगरजोर निवासी सुखसिंह राठौर अपनी पड़ोसी और रिश्ते में विधवा बहू नवीना राठौर के घर पहुंचा। उसने नवीना पर जादू-टोना कर अपने परिवार के लोगों की मौत का आरोप लगाया। इसी बात को लेकर दोनों के बीच विवाद शुरू हो गया।

सिर पर डंडे से कई वार, मौके पर मौत

विवाद बढ़ने पर सुखसिंह राठौर ने पास में पड़ा डंडा उठाकर नवीना पर ताबड़तोड़ हमला कर दिया। सिर पर गंभीर चोट लगने से नवीना राठौर की मौके पर ही मौत हो गई।।

घर में छिपे आरोपी को पुलिस ने पकड़ा

Gemini_Generated_Image_fohysbfohysbfohy
WhatsApp-Image-2026-03-12-at-6.48.17-PM-1-298x300 (1)
sjjj

घटना की सूचना मिलने के बाद पत्थलगांव पुलिस मौके पर पहुंची। पुलिस ने पंचनामा कार्रवाई के बाद शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। वारदात के बाद घर में छिपे आरोपी सुखसिंह राठौर को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया।

परिजनों की मौत के लिए महिला को मानता था जिम्मेदार

ग्रामीणों के अनुसार, कुछ समय पहले आरोपी की मां, भाई और नाती की बीमारी से मौत हो गई थी। आरोपी इन मौतों के लिए नवीना राठौर को जिम्मेदार मानता था और उस पर जादू-टोना करने का आरोप लगाकर अक्सर विवाद करता था।

बीएनएस की धारा 103 के तहत मामला दर्ज

एसडीओपी ध्रुवेश जायसवाल ने बताया कि आरोपी के खिलाफ भारतीय न्याय संहिता (बीएनएस) की धारा 103 के तहत मामला दर्ज किया गया है। आरोपी को गिरफ्तार कर न्यायिक रिमांड पर जेल भेज दिया गया है

file_0000000093d882119d122d54d9d757b5
WhatsApp Image 2026-08-14 at 23.12.06
WhatsApp Image 2026-08-14 at 23.50.38
WhatsApp Image 2026-08-14 at 23.50.39
WhatsApp Image 2026-08-14 at 23.50.39 (1)
WhatsApp Image 2026-08-14 at 23.50.40
WhatsApp Image 2026-08-14 at 23.50.40 (1)
WhatsApp-Image-2026-08-15-at-00.21.47