Advertisement

छत्तीसगढ़ के अंबिकापुर में बाल संप्रेक्षण गृह से मंगलवार शाम 13 नाबालिग फरार हो गए

छत्तीसगढ़ के अंबिकापुर में बाल संप्रेक्षण गृह से मंगलवार शाम 13 नाबालिग फरार हो गए। उन्होंने कैंपस के पुराने दरवाजे को डैमेज कर दिया और वहां से भाग निकले। घटना की जानकारी मिलते ही गांधीनगर थाना पुलिस और प्रशासनिक अधिकारी मौके पर पहुंचे। एक महीने के अंदर यह दूसरी घटना है।

जानकारी के अनुसार, फरार हुए सभी अपचारी बच्चे अलग-अलग आपराधिक मामलों में बाल संप्रेक्षण गृह में थे। मंगलवार देर शाम उन्होंने पुराने दरवाजे को तोड़कर परिसर से बाहर निकल गए। फिलहाल, पुलिस आसपास के इलाकों में उनकी तलाश कर रही है।

Gemini_Generated_Image_fohysbfohysbfohy
WhatsApp-Image-2026-03-12-at-6.48.17-PM-1-298x300 (1)
sjjj

एक महीने में दूसरी बार हुई घटना

यह एक महीने के भीतर बाल संप्रेक्षण गृह से बच्चों के फरार होने की दूसरी घटना है। इससे पहले 23 जून को भी बारिश के दौरान 13 अपचारी बालकों ने खिड़की तोड़कर फरार होने की घटना को अंजाम दिया था।

23 जून को फरार हुए 13 अपचारी बालकों में से अब तक दो बच्चों का कोई पता नहीं चल सका है।

file_0000000093d882119d122d54d9d757b5
WhatsApp Image 2026-08-14 at 23.12.06
WhatsApp Image 2026-08-14 at 23.50.38
WhatsApp Image 2026-08-14 at 23.50.39
WhatsApp Image 2026-08-14 at 23.50.39 (1)
WhatsApp Image 2026-08-14 at 23.50.40
WhatsApp Image 2026-08-14 at 23.50.40 (1)
WhatsApp-Image-2026-08-15-at-00.21.47