पंजाब कांग्रेस में कलह के बीच विधायक दल के नेता प्रताप सिंह बाजवा नए प्रदेश अध्यक्ष बन सकते हैं। कल (14 जुलाई) को राहुल गांधी और राष्ट्रीय अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खड़गे की मीटिंग के बाद बुधवार को अचानक उन्हें दिल्ली बुलाया गया। जहां उनकी मुलाकात केसी वेणुगोपाल से हुई है।
कांग्रेस हाईकमान से जुड़े सोर्सेज के मुताबिक राहुल गांधी और खड़गे ये 4 बड़े फैसले ले सकते हैं:-
- प्रताप सिंह बाजवा कांग्रेस के नए प्रधान बन सकते हैं।
- राजा वड़िंग हाईकमान के कहने पर इस्तीफा दे सकते हैं।
- चन्नी गुट से जुड़े नेताओं पर कार्रवाई हो सकती है।
- भूपेश बघेल को प्रभारी पद से हटाया जा सकता है।
वहीं प्रधान पद को लेकर प्रताप सिंह बाजवा का दावा 2 वजहों से मजबूत है। एक तो इस पूरी बगावत में वह न्यूट्रल होकर चले हैं। वह बघेल के पंजाब आने पर उनसे मिले और राजा वड़िंग के भी साथ रहे। इसके बाद बघेल की चन्नी गुट के साथ मीटिंग में भी वह शामिल रहे। इस तरह से वह गुटबाजी से दूर रहे।















