Advertisement

रायपुर के संतोषी नगर ब्रिज के पास शुक्रवार सुबह सड़क हादसा हुआ

रायपुर के संतोषी नगर ब्रिज के पास शुक्रवार सुबह सड़क हादसा हुआ है। तेलीबांधा से आमानाका की ओर जा रहा ट्रक (RJ 31 GB 3122) अचानक बेकाबू होकर डिवाइडर से टकराया और करीब 15 फीट नीचे जा गिरा।

हादसे के दौरान ट्रक ने एक कार को भी टक्कर मार दी। राहत की बात यह रही कि इस हादसे में कोई जनहानि नहीं हुई। ट्रक ड्राइवर को भी सुरक्षित बाहर निकाल लिया गया है।प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार, ट्रक तेज रफ्तार में था। संतोषी नगर ब्रिज के पास ड्राइवर वाहन पर नियंत्रण नहीं रख सका। जिससे ट्रक पहले डिवाइडर से टकराया और फिर सड़क से नीचे जा गिरा। हादसे के दौरान वहां अफरा-तफरी मच गई और आसपास मौजूद लोगों की भीड़ जुट गई।

Gemini_Generated_Image_fohysbfohysbfohy
WhatsApp-Image-2026-03-12-at-6.48.17-PM-1-298x300 (1)
sjjj

पुलिस मौके पर पहुंची

ट्रक की चपेट में आने से कार (CG 04 MA 3271) भी क्षतिग्रस्त हो गई। हालांकि कार सवार सुरक्षित बताए जा रहे हैं। सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और क्रेन की मदद से ट्रक को हटाने की कार्रवाई शुरू की गई। कुछ देर तक इस मार्ग पर यातायात भी प्रभावित रहा।शुरुआती जांच में हादसे की वजह तेज रफ्तार या वाहन का नियंत्रण बिगड़ना माना जा रहा है। पुलिस ने चालक और हेल्पर को ईलाज के लिए अस्पताल में भर्ती कराया है। मामलें में आगे की कार्रवाई पुलिस अधिकारी कर रहे है।

file_0000000093d882119d122d54d9d757b5
WhatsApp Image 2026-08-14 at 23.12.06
WhatsApp Image 2026-08-14 at 23.50.38
WhatsApp Image 2026-08-14 at 23.50.39
WhatsApp Image 2026-08-14 at 23.50.39 (1)
WhatsApp Image 2026-08-14 at 23.50.40
WhatsApp Image 2026-08-14 at 23.50.40 (1)
WhatsApp-Image-2026-08-15-at-00.21.47