Advertisement

छत्तीसगढ़ के रायगढ़ जिले के किरोड़ीमल नगर रेलवे स्टेशन पर ड्यूटी कर रहे एक रेलवे पोर्टर पर 10 हजार रुपए नहीं देने पर चाकू से जानलेवा हमला कर दिया गया

छत्तीसगढ़ के रायगढ़ जिले के किरोड़ीमल नगर रेलवे स्टेशन पर ड्यूटी कर रहे एक रेलवे पोर्टर पर 10 हजार रुपए नहीं देने पर चाकू से जानलेवा हमला कर दिया गया। हमले में पोर्टर के पेट में गंभीर चोट लगी और उसकी आंत बाहर निकल आई।

गंभीर हालत में उसे पहले जिंदल अस्पताल और फिर मेडिकल कॉलेज रेफर किया गया। घटना के बाद जीआरपी ने मुख्य आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है, जबकि उसके फरार साथियों की तलाश जारी है।

ड्यूटी के दौरान पहुंचे तीन युवक

जीआरपी के मुताबिक, किरोड़ीमल नगर निवासी विजय पाठक (32) रेलवे में पोर्टर के पद पर कार्यरत हैं। मंगलवार रात से बुधवार सुबह तक उनकी ड्यूटी किरोड़ीमल नगर रेलवे स्टेशन के प्लेटफॉर्म नंबर-2 पर थी। इसी दौरान क्षेत्र के रहने वाले पंकज सिंह, कालिया और एक अन्य युवक वहां पहुंचा।

रुपये मांगने पर किया हमला

पीड़ित के अनुसार, तीनों ने उससे 10 हजार रुपए की मांग की। रुपए नहीं होने की बात कहने पर वे गाली-गलौज करने लगे और हाथ-मुक्कों से मारपीट शुरू कर दी। इसी दौरान पंकज सिंह ने चाकू निकालकर विजय के पेट में वार कर दिया।

Gemini_Generated_Image_fohysbfohysbfohy
WhatsApp-Image-2026-03-12-at-6.48.17-PM-1-298x300 (1)
sjjj

आंत बाहर निकली, गंभीर हालत में अस्पताल रेफर

चाकू का वार इतना गहरा था कि विजय की आंत बाहर निकल आई। उसकी उंगली में भी चोट लगी। घायल की चीख-पुकार सुनकर स्टेशन पर मौजूद लोगों ने बीच-बचाव किया, जिसके बाद आरोपी मौके से फरार हो गए। गंभीर रूप से घायल विजय को पहले जिंदल अस्पताल और शुरुआती इलाज के बाद मेडिकल कॉलेज रेफर किया गया।

मुख्य आरोपी गिरफ्तार, दो की तलाश जारी

घटना की शिकायत पर जीआरपी ने आरोपियों के खिलाफ आर्म्स एक्ट की धारा 25, 27 तथा भारतीय न्याय संहिता (BNS) की धारा 109(1), 121(2) और 3(5) के तहत मामला दर्ज किया। जांच के दौरान मुख्य आरोपी पंकज सिंह को किरोड़ीमल नगर क्षेत्र से गिरफ्तार कर लिया गया है, जबकि उसके फरार साथियों की तलाश की जा रही है।

जीआरपी बोली- जल्द पकड़े जाएंगे बाकी आरोपी

जीआरपी थाना प्रभारी बी.आर. बोर्झा ने बताया कि, रेलवे स्टेशन पर ड्यूटी के दौरान पोर्टर पर चाकू से हमला किया गया था। मामले में मुख्य आरोपी को गिरफ्तार कर लिया गया है और फरार अन्य आरोपियों की गिरफ्तारी के लिए लगातार दबिश दी जा रही है।

file_0000000093d882119d122d54d9d757b5
WhatsApp Image 2026-08-14 at 23.12.06
WhatsApp Image 2026-08-14 at 23.50.38
WhatsApp Image 2026-08-14 at 23.50.39
WhatsApp Image 2026-08-14 at 23.50.39 (1)
WhatsApp Image 2026-08-14 at 23.50.40
WhatsApp Image 2026-08-14 at 23.50.40 (1)
WhatsApp-Image-2026-08-15-at-00.21.47