Advertisement

भिलाई के स्मृति नगर थाना क्षेत्र स्थित कुणाल होटल में 19 साल के शादाब शेख की लाश मिली थी

भिलाई के स्मृति नगर थाना क्षेत्र स्थित कुणाल होटल में 19 साल के शादाब शेख की लाश मिली थी। पोस्टमॉर्टम रिपोर्ट में पता चला है कि, उसकी मौत फांसी लगाने से हुई थी। पुलिस अब रिपोर्ट और जांच में मिले दूसरे तथ्यों के आधार पर आगे की कार्रवाई कर रही है।

इस बीच बुधवार को पुलिस ने मामले में उसके साथ मौजूद 23 साल की युवती को सखी सेंटर से घर भेज दिया। घटना के बाद से सुरक्षा के लिहाज से उसे सखी सेंटर में रखा गया था। पुलिस का कहना है कि युवक के परिजन लगातार युवती पर कई तरह के आरोप लगा रहे थे। युवती ने डर के कारण खुद का हाथ काट लिया था।

दरअसल, 8 जुलाई की सुबह होटल में इस घटना का पता चला था। जांच में सामने आया है कि शादाब और युवती एक दिन पहले होटल पहुंचे थे। दोनों ने रात में एक साथ समय बिताया और जमकर पार्टी भी की थी। पुलिस पूछताछ में यह भी सामने आया कि, रात के दौरान शादाब के मोबाइल पर उसकी पूर्व प्रेमिका का फोन आया था।

इसके बाद शादाब और युवती के बीच कहासुनी हो गई। विवाद के कुछ समय बाद युवती कमरे में सो गई। पुलिस के अनुसार, इसी दौरान शादाब ने कमरे में फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली।

Gemini_Generated_Image_fohysbfohysbfohy
WhatsApp-Image-2026-03-12-at-6.48.17-PM-1-298x300 (1)
sjjj

नशे में सो गई गर्लफ्रेंड, ब्वायफ्रेंड ने लगा ली फांसी

सुबह जब युवती की नींद खुली तो उसने शादाब को फंदे पर लटका देखा। इसके बाद वह घबराकर होटल से बाहर निकली और सामने की एक दुकान से ब्लेड खरीदकर वापस कमरे में आई। उसने ब्लेड से फंदा काटा, जिससे शादाब का शव बिस्तर पर गिर गया।

इसके बाद युवती ने शादाब के एक दोस्त को फोन कर पूरी घटना की जानकारी दी। दोस्त मौके पर पहुंचे और शादाब को तुरंत एक निजी अस्पताल लेकर गए। वहां डॉक्टरों ने जांच के बाद उसे मृत घोषित कर दिया।

खुद को ब्लेड से काटा

पुलिस जांच में यह भी सामने आया है कि घटना के बाद युवती काफी डर गई थी। उसे आशंका थी कि कहीं उस पर हत्या का आरोप न लग जाए। इसी डर की वजह से उसने ब्लेड से अपने हाथ पर कट लगा लिया। साथ ही गले पर नाखून से निशान भी बना लिए, ताकि ऐसा लगे कि उसके साथ भी हाथापाई हुई है।

दूसरी तरफ शादाब के परिजन शुरू से ही इस मामले को हत्या बता रहे हैं। उनका कहना है कि पूरे मामले की निष्पक्ष और गहराई से जांच होनी चाहिए। परिजन लगातार पुलिस से सभी पहलुओं की जांच करने और सच्चाई सामने लाने की मांग कर रहे हैं।

file_0000000093d882119d122d54d9d757b5
WhatsApp Image 2026-08-14 at 23.12.06
WhatsApp Image 2026-08-14 at 23.50.38
WhatsApp Image 2026-08-14 at 23.50.39
WhatsApp Image 2026-08-14 at 23.50.39 (1)
WhatsApp Image 2026-08-14 at 23.50.40
WhatsApp Image 2026-08-14 at 23.50.40 (1)
WhatsApp-Image-2026-08-15-at-00.21.47