Advertisement

ऑपरेशन आघात” के तहत अवैध शराब कारोबार पर ताबड़तोड़ कार्रवाई

*19 जुलाई, रायगढ़* । वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक श्री शशि मोहन सिंह के दिशा-निर्देशन में जिलेभर में संचालित “ऑपरेशन आघात” के तहत अवैध शराब के विरुद्ध लगातार अभियान चलाया जा रहा है। इसी क्रम में 18 जुलाई 2026 को थाना साइबर, थाना घरघोड़ा, थाना पुसौर, थाना पूंजीपथरा एवं चौकी खरसिया पुलिस द्वारा अलग-अलग स्थानों पर प्रभावी रेड कार्रवाई करते हुए कुल लगभग 69.66 लीटर अवैध महुआ, अंग्रेजी एवं देशी शराब जब्त की गई तथा सात आरोपियों के विरुद्ध आबकारी अधिनियम के तहत वैधानिक कार्रवाई की गई।

🚨 *घरघोड़ा में साइबर व थाना घरघोड़ा पुलिस की संयुक्त रेड, बड़ी मात्रा में शराब बरामद*

कल दिनांक 18.07.2027 को मुखबिर सूचना पर थाना साइबर और थाना घरघोड़ा पुलिस ने ग्राम रायकेरा में रूपेश बेहरा (36 वर्ष) के घर पर छापेमारी की। तलाशी के दौरान आरोपी के कब्जे से 25 लीटर महुआ शराब, 7 पाव अंग्रेजी शराब तथा 12 पाव देशी प्लेन शराब सहित कुल 28.420 लीटर शराब बरामद की गई। जब्त शराब की अनुमानित कीमत ₹7,410 तथा शराब बिक्री की ₹210 नगदी भी जब्त की गई। आरोपी के विरुद्ध आबकारी अधिनियम के तहत कार्रवाई की गई।

🚨 *पुसौर पुलिस की लगातार दो कार्रवाई, 14 लीटर महुआ शराब जब्त*

थाना पुसौर पुलिस ने ग्राम बरपाली (सूपा क्षेत्र) में दो अलग-अलग रेड कार्रवाई की। पहली कार्रवाई में किशन भारती (26 वर्ष) के कब्जे से 7 लीटर महुआ शराब (कीमत ₹1,400) तथा दूसरी कार्रवाई में राकेश भारती (27 वर्ष) के कब्जे से 7 लीटर महुआ शराब (कीमत ₹1,400) बरामद की गई। दोनों आरोपियों के विरुद्ध आबकारी अधिनियम के तहत अपराध दर्ज किया गया।

Gemini_Generated_Image_fohysbfohysbfohy
WhatsApp-Image-2026-03-12-at-6.48.17-PM-1-298x300 (1)
sjjj

🚨 *चौकी खरसिया ने तेलीकोट में हाथभट्ठी शराब पकड़ी*

चौकी खरसिया पुलिस ने ग्राम तेलीकोट बरभाठा रोड पर रेड कार्रवाई करते हुए हरवंश टंडन (56 वर्ष) के कब्जे से बिक्री के लिए रखी 10 लीटर हाथभट्ठी की महुआ शराब (कीमत ₹2,000) जब्त कर आबकारी अधिनियम के तहत कार्रवाई की।

🚨 *पूंजीपथरा पुलिस की तीन स्थानों पर कार्रवाई*

थाना पूंजीपथरा पुलिस ने ग्राम पाकादरहा, बिलासखार एवं फौजी ढाबा तराईमाल में अलग-अलग कार्रवाई की। ग्राम पाकादरहा में उमेश कुमार खाण्डे (25 वर्ष) के कब्जे से 9 लीटर कच्ची महुआ शराब (कीमत ₹900) जब्त की गई। ग्राम बिलासखार में उत्तम राठिया (22 वर्ष) के कब्जे से 12 लीटर हाथभट्ठी महुआ शराब (कीमत ₹1,200) बरामद की गई। वहीं फौजी ढाबा, तराईमाल में प्रेम सिंह (40 वर्ष) के कब्जे से 20 नग (180 एमएल) गोल्डन गोवा सुपीरियर व्हिस्की, कुल 3.240 लीटर अंग्रेजी शराब (कीमत ₹2,160) जब्त की गई। तीनों आरोपियों के विरुद्ध आबकारी अधिनियम के तहत वैधानिक कार्रवाई की गई।

👉🏻 *एसएसपी श्री शशि मोहन सिंह का संदेश*

*”ऑपरेशन आघात के माध्यम से रायगढ़ पुलिस अवैध शराब के विरुद्ध निरंतर प्रभावी कार्रवाई कर रही है। अवैध शराब का निर्माण, परिवहन एवं बिक्री कानूनन अपराध है। ऐसे कारोबार में संलिप्त व्यक्तियों के विरुद्ध कठोर कानूनी कार्रवाई लगातार जारी रहेगी। आमजन से भी अपील है कि अवैध शराब संबंधी किसी भी सूचना की तत्काल पुलिस को जानकारी दें।”*

file_0000000093d882119d122d54d9d757b5
WhatsApp Image 2026-08-14 at 23.12.06
WhatsApp Image 2026-08-14 at 23.50.38
WhatsApp Image 2026-08-14 at 23.50.39
WhatsApp Image 2026-08-14 at 23.50.39 (1)
WhatsApp Image 2026-08-14 at 23.50.40
WhatsApp Image 2026-08-14 at 23.50.40 (1)
WhatsApp-Image-2026-08-15-at-00.21.47