Advertisement

महंगे बिजली बिल और स्मार्ट मीटर के विरोध में कांग्रेस के जनसंपर्क अभियान का आज दूसरा दिन

महंगे बिजली बिल और स्मार्ट मीटर के विरोध में कांग्रेस के जनसंपर्क अभियान का आज दूसरा दिन है। आज पूर्व विधायक विकास उपाध्याय की अगुवाई में कांग्रेस नेताओं और कार्यकर्ताओं ने अनुपम गार्डन, डंगनिया, डीडी नगर और आसपास के क्षेत्रों में घर-घर पहुंचकर लोगों से संपर्क किया। इस दौरान स्मार्ट मीटर हटाने और बदलने के लिए आवेदन पत्र भी वितरित किए गए।

कांग्रेस नेताओं ने दावा किया कि, स्मार्ट मीटर लगाए जाने के बाद बड़ी संख्या में उपभोक्ताओं के बिजली बिलों में अप्रत्याशित बढ़ोतरी हुई है, जिससे आम लोगों पर अतिरिक्त आर्थिक बोझ पड़ रहा है। अभियान के दौरान लोगों से आवेदन भरकर इस मुहिम से जुड़ने की अपील की गईपूर्व विधायक विकास उपाध्याय ने आरोप लगाया कि, प्रदेश की भाजपा सरकार महंगी बिजली और स्मार्ट मीटर के जरिए जनता पर अतिरिक्त बोझ डाल रही है। उत्तर प्रदेश में भी भाजपा की सरकार है और वहां विधानसभा चुनाव को देखते हुए स्मार्ट मीटर योजना को लेकर सरकार सतर्क है, जबकि छत्तीसगढ़ में लोगों की आपत्तियों के बावजूद इसे लागू किया जा रहा है। सरकार जनता के हितों की अनदेखी कर रही है।

Gemini_Generated_Image_fohysbfohysbfohy
WhatsApp-Image-2026-03-12-at-6.48.17-PM-1-298x300 (1)
sjjj

कांग्रेस हमेशा जनता के मुद्दों पर आवाज उठाती रहेगी

विकास उपाध्याय ने कहा कि कांग्रेस हमेशा जनता के मुद्दों पर आवाज उठाती रही है और आगे भी उठाती रहेगी। उन्होंने चेतावनी दी कि यदि सरकार ने महंगी बिजली और स्मार्ट मीटर से जुड़ी समस्याओं का जल्द समाधान नहीं किया तो कांग्रेस इस मुद्दे पर आंदोलन को और तेज करेगी।

उन्होंने कहा कि भाजपा सरकार के ढाई साल के कामों का असर अब लोगों को महसूस होने लगा है। जनता धीरे-धीरे सरकार से निराश हो रही है और कांग्रेस को भरोसा है कि आने वाले समय में लोग फिर से उसके साथ खड़े होंगे।

file_0000000093d882119d122d54d9d757b5
WhatsApp Image 2026-08-14 at 23.12.06
WhatsApp Image 2026-08-14 at 23.50.38
WhatsApp Image 2026-08-14 at 23.50.39
WhatsApp Image 2026-08-14 at 23.50.39 (1)
WhatsApp Image 2026-08-14 at 23.50.40
WhatsApp Image 2026-08-14 at 23.50.40 (1)
WhatsApp-Image-2026-08-15-at-00.21.47