बड़हलगंज। क्षेत्र के फरसाड़ गांव में 11 मार्च दिन गुरुवार को साईं मंदिर की आधारशिला रखी जाएगी। यह जानकारी देते हुए मंदिर संस्थापक मानव शिक्षा सेवा संस्था के प्रबंधक आलोक गुप्ता व सपा पिछड़ा वर्ग प्रकोष्ठ की पूर्व प्रदेश सचिव पूनम गुप्ता ने बताया कि खड़ेसरी, नेवादा गांव तथा बड़हलगंज पटना चौराहा के बाद फरसाड़ चौथा गांव होगा जहां साईं मंदिर का निर्माण होगा। उन्होंने क्षेत्रवासियों से अधिक संख्या में उपस्थित होकर प्रसाद ग्रहण करने की अपील की है।
[contact-form][contact-field label=”Name” type=”name” required=”true” /][contact-field label=”Email” type=”email” required=”true” /][contact-field label=”Website” type=”url” /][contact-field label=”Message” type=”textarea” /][/contact-form]














