Advertisement

अंगना म शिक्षा एक दिवसीय प्रशिक्षण संकुल भवन झरगाँव मे सम्पन्न

अंगना म शिक्षा एक दिवसीय प्रशिक्षण संकुल भवन झरगाँव मे सम्पन्न

रिपोर्ट-रिखीराम नागेश ब्यूरो चीफ/गरियाबंद *COVID 19 के इस महामारी दौर में शिक्षा की निरंतरता एवं नियमितता बनाए रखने हेतु छत्तीसगढ़ शासन द्वारा विभिन्न प्रकार के योजना संचालित किया जा रहा है उनमें से एक “अंगना म शिक्षा” कार्यक्रम है।

यह प्रशिक्षण विकास खंड मैनपुर के अंतर्गत संकुल केंद्र झरगांव में सात संकुलों के शिक्षकों का प्रशिक्षण आयोजित की गई,।।इस कार्यक्रम के तहत आंगनवाड़ी ,बालवाड़ी, एवं कक्षा पहली से तीसरी तक के विद्यार्थियों को सीखने सिखाने में माताओं की विशेष भागीदारी सुनिश्चित करने हेतु अपने -अपने घर में या आंगन में रहकर बच्चा कैसा अपना अधिगम स्तर को प्राप्त कर सकता है, इसके लिए उच्च कार्यालय से प्राप्त दिशा निर्देशों के अनुसार प्रशिक्षण दिया गया।
प्रशिक्षण का प्रारंभ मां सरस्वती के छाया चित्र पर पूजा अर्चना कर एवं सरस्वती वंदना के पश्चात प्रारंभ की गई। इसके बाद परिचय का दौर चला ,मास्टर ट्रेनर श्री टेकराम साहू के द्वारा प्रशिक्षण के भूमिका , महत्त्व तथा इस कार्यक्रम के उद्देश्य को विस्तार पूर्वक बताया गया।
तत्पश्चात संकुल प्राचार्य झरगाँव श्री अभय कश्यप जी के द्वारा प्रशिक्षण से होने वाले लाभ एवं उसे उस बच्चा को कैसे लाभान्वित करें इस पर जोर देते हुए मार्गदर्शन प्रदान किया गया।।

Gemini_Generated_Image_fohysbfohysbfohy
WhatsApp-Image-2026-03-12-at-6.48.17-PM-1-298x300 (1)
sjjj
WhatsApp Image 2026-09-30 at 04.12.35 (2)

पश्चात मास्टर ट्रेनर श्रीमती गोमती नेताम ,श्रीमती पुष्पांजलि बघेल ,श्रीमती चंद्रकांति नागेश, श्री रमेश कुमार राजपूत ,श्री पारेश्वर सिंह ठाकुर, श्री जगजीवन सिंह ठाकुर एवं श्री बलिराम नेताम जी के द्वारा प्रशिक्षण के 12 गतिविधि पर विस्तार पूर्वक गतिविधि के साथ प्रकाश डाला गया। साथ ही इन गतिविधियों के माध्यम से माताओं को उन्मुखीकरण करके उन के माध्यम से बच्चों में किस प्रकार से दक्षता हासिल किया जाए उसके बारे में विस्तार पूर्वक बताया गया। बच्चे घर के वातावरण में या घर में माताओं के सानिध्य में रहकर वह खेल -खेल में तथा घर के सामग्री से ही अक्षर ज्ञान, अंक ज्ञान ,आदि को सरलतम रूप में सीख सकें इसके लिए विशेष रुप से माताओं एवं गांव के आंगनबाड़ी कार्यकर्ता तथा अन्य महिला संगठनों के माध्यम से भी सहयोग लेकर कार्य करने हेतु प्रेरित किया गया ताकि बच्चा उसके स्तर के आधार पर वह अधिगम स्तर को प्राप्त कर सके।माताओं को टेलीग्राम एवं व्हाट्सएप ग्रुप में भी जोड़कर उसमें विभिन्न गतिविधि को शामिल करने हेतु प्रेरित किया गया। कोरोना के इस दौर में बच्चा शिक्षा के मुख्य धारा से हमेशा जुड़े रहे, इसके लिए जिला शिक्षा अधिकारी गरियाबंद श्री करमन खटकर ,विकासखंड स्त्रोत समन्वयक श्री श्याम चंद्राकर, विकास खंड शिक्षा अधिकारी मैनपुर श्री आरआर सिंह, विकासखंड स्रोत समन्वयक श्री यशवंत बघेल एवं गरियाबंद पीएलसी अध्यक्ष श्री संतोष तारक जी के द्वारा इस कार्यक्रम के सफल संचालन हेतु विशेष रूप से प्रेरितएवं मार्गदर्शन प्रदान किया जा रहा है।*
प्रशिक्षण में प्रमुख रूप से संकुल प्राचार्य श्री अभय कश्यप संकुल समन्वयक तेतल खुटी श्री रमेश कुमार राजपूत, संकुल समन्वयक मुचबहाल श्री जगजीवन ठाकुर ,संकुल समन्वयक बुरजाबहाल श्री पारेश्वर ठाकुर संकुल समन्वयक आड़पाथर श्री बलिराम नेताम, मास्टर ट्रेनर श्री टेकराम साहू, श्रीमती गोमती नेताम, श्रीमती पुष्पांजलि बघेल ,श्रीमती चंद्रकांति नागेश, एवं सात संकुल के लगभग 50 शिक्षकों ने प्रशिक्षण में भाग लिया।*

Festive Hindi Greeting News Banner
WhatsApp Image 2026-10-16 at 21.37.34 (1)
WhatsApp Image 2026-10-18 at 17.22.08
WhatsApp Image 2026-10-16 at 12.30.57