Advertisement

बृहस्पति सिंह के सुरक्षाकर्मियो के वाहन पर हमले के आरोप मे गिरफ्तार तीनो आरोपियो को जमानत मिल

अम्बिकापुर मे रामानुजगंज विधायक बृहस्पति सिंह के सुरक्षाकर्मियो के वाहन पर हमले के आरोप मे गिरफ्तार तीनो आरोपियो को जमानत मिल गई है।

स्वास्थ मंत्री टी एस सिंहदेव के पारिवारिक सदस्य वीरभद्र सिंह सचिन समेत तीनो आरोपियो को जिला एंव सत्र न्यायाधीश के कोर्ट से जमानत मिली है।
दरअसल बीते शनिवार को रामानुजगंज विधायक ने अपने सुरक्षाकर्मियो के काफिले के ड्रायवर से कोतवाली थाने मे ये शिकायत दर्ज कराई थी। कि आरोपी वीरभद्र सिंह सचिन और उनके अन्य दो साथियो ने शहर के बंगाली चौक के पास उसके वाहन को रूकवाकर सुरक्षाकर्मियो औऱ ड्रायवर से जाति सूचक गाली गलौज मारपीट औऱ वाहन पर हमले किया था। जिस पर कोतवाली थाना पुलिस ने सरगुजा रेंज आईजी औऱ एसपी की मौजूदगी मे। विधायक के सामने ही तीनो के खिलाफ एफआईआऱ दर्ज कर लिया था। और मामला दर्ज होने के बाद पुलिस ने रात मे ही तीनो आरोपियो को गिरफ्तार कर लिया था और अगले दिन रविवार को तीनो को न्यायिक अभिरक्षा मे भेज दिया गया था। जिसके बाद से बृहस्पत सिंह ने स्वास्थ मंत्री से अपनी जान को खतरा बताकर पालिटिकल माईलेज भी लिया था। हांलाकि आज विधानसभा मे बृहस्पति सिंह के माफी मांगने के बाद मामले का लगभग पटाक्षेप हो गया है। औऱ दूसरी तरफ आज न्यायालय ने भी तीनो आरोपियो को जमानत भी दे दी है। इधर जेल से निकलने के बाद मामले के आऱोपी लुण्ड्रा जनपद उपाध्यक्ष और स्वास्थ मंत्री टी एस सिंहदेव के पारिवारिक सदस्य वीरभद्र सिंह का समर्थको ने आतिशी स्वागत किया। और वीरभद्र सिंह ने कहा कि मामले मे वो पार्टी फोरम मे बात करने के बाद प्रेस कांफ्रेस करेंगे। उसमे आगे की बात मीडिया के सामने रखी जाएगी।

file_0000000093d882119d122d54d9d757b5
WhatsApp Image 2026-08-14 at 23.12.06
WhatsApp Image 2026-08-14 at 23.50.38
WhatsApp Image 2026-08-14 at 23.50.39
WhatsApp Image 2026-08-14 at 23.50.39 (1)
WhatsApp Image 2026-08-14 at 23.50.40
WhatsApp Image 2026-08-14 at 23.50.40 (1)
WhatsApp-Image-2026-08-15-at-00.21.47