Advertisement

कैमूर पुलिस ने पश्चिम बंगाल से 1 करोड़ 40 लाख की ठगी करने वाले शातिर फ्रॉड को गिरफ्तार किया

कैमूर: पैसा डबल करने के नाम पर 1 करोड़ 40 लाख की ठगी, पश्चिम बंगाल से शातिर ठग गिरफ्तार, कैमूर पुलिस ने पश्चिम बंगाल से 1 करोड़ 40 लाख की ठगी करने वाले शातिर फ्रॉड को गिरफ्तार किया है, जो लोगों को मछली पालन का काम दिखाकर चंद महीने में पैसा डबल करने का झांसा देता था और फिर पैसा लेकर अंडर ग्राउंड हो जाता था.

इतनी बड़ी रकम की ठगी की शिकायत मिलने के बाद पुलिस फौरन हरकत में आई और कैमूर एसपी ने जांच के लिए अपर थाना प्रभारी भभुआ रणवीर कुमार के नेतृत्व में एक टीम का गठन करते हुए उसे पश्चिम बंगाल भेजा दिया, जहां पुलिस ने आरोपी राकेश कुमार श्रीवास्तव को बंगाल के उत्तरी 24 परगना जिले से गिरफ्तार किया

घटना को लेकर कैमुर एसपी राकेश कुमार का कहना है कि 1 करोड़ 40 लाख की ठगी के मामले में पुलिस आरोपी को रिमांड पर लेकर पूछताछ करेगी और पता लगाएगी की राकेश के गिरोह में कौन-कौन और शामिल हैं और उन्होंने और कितने लोगों को चूना लगाया है.

file_0000000093d882119d122d54d9d757b5

राकेश खरदा थाना क्षेत्र के तुषार सुरलेन गांव में अपने आवास पर पुलिस के हत्थे चढ़ा, जिसके बाद भभुआ पुलिस राकेश को पश्चिम बंगाल से भभुआ ले आई . यहां पुलिस ने सदर अस्पताल भभुआ में उसकी मेडिकल जांच कराने के बाद न्यायिक हिरासत में भेज दिया.

पुलिस ने ठगी के मामले में जिस शख्स को गिरफ्तार किया है उसका नाम राकेश श्रीवास्तव है. पुलिस को इस शख्स की काफी समय से तलाश थी. राकेश ने ठगने का ऐसा तरीका निकाला जिस पर आसानी से लोगों ने भरोसा कर लिया.

राकेश श्रीवास्तव ने एक फर्जी नेक्सेस कंपनी शुरु की, फिर वहां मछली पालन का कार्य दिखाकर लोगों को चंद महीनों में ही पैसे डबल कर देने का भरोसा देने लगा. वहीं, इसके झांसे में कैमूर जिले के भभुआ शहर का रहने वाला संतोष सिंह ऐसा फंसा कि उसने एक करोड़ 40 लाख रुपए अपने खाते से राकेश को ट्रांसफर कर दिए. इतनी बड़ी रकम एक साथ बैंक खाते में आते ही राकेश ने सबसे पहले संतोष सिंह का फोन उठाना बंद कर दिया. बार-बार फोन करने पर कभी-कभी राकेश संतोष का फोन उठाता और फिर उसे गोल मटोल जवाब देकर रख देता.

ChatGPT Image Jul 20, 2026, 05_14_44 PM
ChatGPT Image Jul 20, 2026, 05_53_50 PM
ChatGPT Image Jul 20, 2026, 06_08_26 PM
ChatGPT Image Jul 20, 2026, 06_16_13 PM
ChatGPT Image Jul 20, 2026, 06_22_41 PM
WhatsApp Image 2026-08-14 at 23.12.06
WhatsApp Image 2026-08-14 at 23.16.05