मनरेगा और स्वस्छ भारत मिशन के कार्यो की समीक्षा में दिए जरूरी निर्देश

मनरेगा और स्वस्छ भारत मिशन के कार्यो की समीक्षा में दिए जरूरी निर्देश

प्रभा सिंह यादव/ब्यूरो चीफ/सरगुजा//  जिला पंचायत के सीईओ विनय कुमार लंगेह ने गुरूवार को जनपद पंचायत बतौली  में विकासखण्डीय स्तरीय अधिकारियों की बैठक लेकर मनरेगा, स्वच्छ भारत मिशन एवं गोधन न्याय योजना के कार्यां की विस्तृत समीक्षा की।

WhatsApp Image 2026-03-12 at 6.47.26 PM (1)
file_000000009a407207b6d77d3c5cd41ab0
WhatsApp Image 2026-06-26 at 00.16.05 (1)

उन्होंने मनरेगा के तहत संचालित विभिन्न निर्माण कार्यां को गुणवत्तापूर्ण ढंग से समय-सीमा में पूरा कराने के निर्देश दिए। इसके साथ ही सभी महत्वपूर्ण संकेतक अनुसार कार्यों में प्रगति लाने के निर्देश दिए।

66071dc5-2d9e-4236-bea3-b3073018714b
hotal trinetra
gaytri hospital
WhatsApp Image 2026-05-10 at 2.46.41 PM (1)

जिला पंचायत सीईओ ने स्वच्छ भारत ग्रामीण अंतर्गत सामुदायिक शौचालय निर्माण कार्यों के प्रगति की समीक्षा करते हुए निर्धारित ड्राईंग डिजाईन अनुसार निर्माण कार्य पूरा कराने कहा। इसी प्रकार गोधन न्याय योजना के तहत वर्मी कम्पोस्ट निर्माण एवं भण्डारण की समीक्षा करते हुए छनाई कार्य में प्रगति लाकर समितियों में शीघ्रता से भण्डारण करने के निर्देश दिए।

बैठक में सहायक कलेक्टर सुश्री श्वेता सुमन, जनपद पंचायत मैनपाट के मुख्य कार्यपालन अधिकारी श्री जय गोविन्द गुप्ता, वरिष्ठ कृषि विकास अधिकारी, उप अभियंता, कार्यक्रम अधिकारी, रोजगार सहायक एवं तकनीकी सहायक उपस्थित थे।