Advertisement

विपक्षी सांसदों ने सोमवार को संसद परिसर में सरकार के खिलाफ प्रदर्शन किया

विपक्षी सांसदों ने सोमवार को संसद परिसर में सरकार के खिलाफ प्रदर्शन किया। कांग्रेस सांसद प्रियंका गांधी वाड्रा समेत अन्य विपक्षी सांसदों ने ‘अमित शाह जवाब दो’ के पोस्टर लेकर आए और शाह के खिलाफ नारेबाजी की।

विपक्ष 20 जुलाई को छात्र प्रदर्शनकारियों पर पुलिस एक्शन को लेकर संसद में गृह मंत्री अमित शाह के बयान देने की मांग कर रहा है। प्रियंका ने कहा कि जब तक गृह मंत्री संसद में बयान नहीं देते, तब तक गतिरोध जारी रहेगा।

Gemini_Generated_Image_fohysbfohysbfohy
WhatsApp-Image-2026-03-12-at-6.48.17-PM-1-298x300 (1)
sjjj
WhatsApp Image 2026-09-30 at 04.12.35 (2)
Festive Birthday Tribute to Maharaja Singh Deo

विपक्ष का हंगामा सदन के अंदर भी जारी रहा। इसके कारण लोकसभा की कार्यवाही सुबह 11 बजे शुरू होते ही दोपहर 12 बजे तक के लिए स्थगित कर दी गई। राज्यसभा की कार्यवाही शोर-शराबे के बीच आधे घंटे ही चल सकी।

लोकसभा में सरकार आज 4 बिल पेश कर सकती है। शाह दो बिल पेश करेंगे। जिसमें एक केरल (अल्टरेशन ऑफ नेम) बिल, 2026 है। वहीं दूसरा नेशनल को-ऑपरेटिव डेवलपमेंट कॉरपोरेशन एक्ट, 1962 संशोधन बिल है।

Festive Hindi Greeting News Banner
WhatsApp Image 2026-10-16 at 21.37.34 (1)
WhatsApp Image 2026-10-18 at 17.22.08
WhatsApp Image 2026-10-16 at 12.30.57