झारखंड के रांची में PSC-SSC में धांधली के खिलाफ हजारों की संख्या में छात्र विधानसभा घेरने के लिए आगे बढ़ रहे हैं। छात्र विधानसभा जाने वाली रोड की पहली बैरिकेडिंग तक पहुंच गए हैं।
अगर छात्र इस बैरिकेडिंग को पार करते हैं, तो उनका सामना कटीले बैरिकेडिंग से होगा। 500 से ज्यादा सुरक्षा जवान इस बैरिकेडिंग पर इन्हें रोक रहे हैं।
छात्रों की मांगों को लेकर बीते 9 दिनों से अनशन कर रहे छात्र नेता देवेंद्रनाथ महतो भी घेराव में शामिल हैं। वो एक हाथ में तिरंगा और दूसरे में शिबू सोरेन की फोटो लेकर प्रदर्शन कर रहे हैं।
इस बीच भाजपा विधायक भी छात्रों के समर्थन में CM हाउस के सामने धरने पर बैठे, जिन्हें बाद में पुलिस ने वहां से हटा दिया।

















