Advertisement

छत्तीसगढ़ के बलौदाबाजार में फर्जी ट्रांसफर ऑर्डर तैयार कर इस्तेमाल करने के मामले में पलारी पुलिस ने अब तक 6 आरोपियों को गिरफ्तार किया

छत्तीसगढ़ के बलौदाबाजार में फर्जी ट्रांसफर ऑर्डर तैयार कर इस्तेमाल करने के मामले में पलारी पुलिस ने अब तक 6 आरोपियों को गिरफ्तार किया है। इनमें भाजपा जिला महामंत्री कृष्णा अवस्थी के बेटे प्रणव अवस्थी और उसका दोस्त कंप्यूटर ऑपरेटर प्रखर कश्यप भी शामिल हैं।

पुलिस की पूछताछ में सामने आया है कि कृष्णा अवस्थी के कहने पर उनके बेटे प्रणव अवस्थी ने दोस्त प्रखर कश्यप से फर्जी तबादला पत्र टाइप करवाया था। प्रणव ने पुलिस को बताया कि उसने अपने पिता के निर्देश पर यह काम किया था।

वहीं, कंप्यूटर ऑपरेटर प्रखर कश्यप ने बताया कि प्रणव के कहने पर उसने पत्र टाइप किया था। उसका कहना है कि उसे पत्र के फर्जी होने या इसके इस्तेमाल की जानकारी नहीं थी। उसने दोस्ती के नाते पत्र टाइप किया था।

बता दें कि फर्जी तबादला पत्र पलारी ब्लॉक के रोहासी अस्पताल में पदस्थ ग्रामीण चिकित्सा सहायक (RMA) करण देवांगन से संबंधित था। पुलिस अब यह पता लगाने में जुटी है कि फर्जी पत्र तैयार कराने और उसके इस्तेमाल में और कौन-कौन लोग शामिल थे।

Gemini_Generated_Image_fohysbfohysbfohy
WhatsApp-Image-2026-03-12-at-6.48.17-PM-1-298x300 (1)
sjjj

जानिए क्या है पूरा मामला ?

दरअसल, यह मामला स्वास्थ्य विभाग के फर्जी ट्रांसफर ऑर्डर से जुड़ा है। फर्जी आदेश में करण देवांगन का तबादला रोहांसी PHC से मोपरा PHC किया जाना बताया गया था। स्वास्थ्य विभाग के मुताबिक, आदेश पर CMHO डॉ. राजेश अवस्थी के जाली हस्ताक्षर किए गए थे।

17 अगस्त को फर्जी ट्रांसफर ऑर्डर की कॉपी व्हाट्सऐप के जरिए स्वास्थ्य विभाग के कार्यालय पहुंची। दस्तावेज की जांच कराई गई तो आदेश नकली निकला। इसके बाद BMO डॉ. पंकज वर्मा की शिकायत पर थाने में मामला दर्ज किया गया।

जांच आगे बढ़ी तो पुलिस को कसडोल RMA रवि सेन, भाजपा जिला उपाध्यक्ष पुनी राम पटेल, BJP जिला महामंत्री कृष्णा अवस्थी, उनके बेटे प्रणव अवस्थी और प्रणव के दोस्त कंप्यूटर ऑपरेटर की भूमिका के बारे में जानकारी मिली।

file_0000000093d882119d122d54d9d757b5
WhatsApp Image 2026-08-14 at 23.12.06
WhatsApp Image 2026-08-14 at 23.50.38
WhatsApp Image 2026-08-14 at 23.50.39
WhatsApp Image 2026-08-14 at 23.50.39 (1)
WhatsApp Image 2026-08-14 at 23.50.40
WhatsApp Image 2026-08-14 at 23.50.40 (1)
WhatsApp-Image-2026-08-15-at-00.21.47