Advertisement

भिलाई में हमर क्लीनिक में काम करने वाली एक स्टाफ नर्स ने अपने कमरे में आत्महत्या कर ली

भिलाई में हमर क्लीनिक में काम करने वाली एक स्टाफ नर्स ने अपने कमरे में आत्महत्या कर ली। घटना जामुल थाना क्षेत्र के घासीदास नगर की है। मृतका की पहचान अहिवारा निवासी नेहा महिलांग के रूप में हुई है। वह पिछले करीब पांच साल से हमर क्लीनिक में स्टाफ नर्स के तौर पर काम कर रही थी। करीब एक साल पहले ही उसकी शादी हुई थी।पुलिस के अनुसार, नेहा घासीदास नगर, जामुल में एक कमरे में रहती थी। इसी कमरे में उसका शव मिला। घटना की जानकारी मिलने के बाद जामुल पुलिस मौके पर पहुंची और जांच शुरू की। पुलिस ने शव को अपने कब्जे में लेकर मर्ग कायम किया है। फिलहाल आत्महत्या की वजह सामने नहीं आई है।

Gemini_Generated_Image_fohysbfohysbfohy
WhatsApp-Image-2026-03-12-at-6.48.17-PM-1-298x300 (1)
sjjj

कमरे से कोई सुसाइड नोट नहीं मिला घटना की जांच के दौरान पुलिस को कमरे से किसी तरह का सुसाइड नोट नहीं मिला है। ऐसे में पुलिस अब यह पता लगाने की कोशिश कर रही है कि नेहा किन परिस्थितियों से गुजर रही थी और घटना से पहले उसके साथ क्या हुआ था। पुलिस उसके मोबाइल फोन, बातचीत और आसपास की परिस्थितियों की भी जांच कर सकती है। इसके साथ ही हमर क्लीनिक में उसके साथ काम करने वाले कर्मचारियों से भी पूछताछ की जा सकती है।

पांच साल से स्वास्थ्य सेवा से जुड़ी थी नेहा पिछले करीब पांच साल से हमर क्लीनिक में स्टाफ नर्स के रूप में काम कर रही थी। फिलहाल पुलिस मामले के हर पहलू की जांच कर रही है। पुलिस ने शव को पोस्टमॉर्टम के लिए सुपेला अस्पताल भेजा है। वहां से शव परिजनों को सौंपा जाएगा।

file_0000000093d882119d122d54d9d757b5
WhatsApp Image 2026-08-14 at 23.12.06
WhatsApp Image 2026-08-14 at 23.50.38
WhatsApp Image 2026-08-14 at 23.50.39
WhatsApp Image 2026-08-14 at 23.50.39 (1)
WhatsApp Image 2026-08-14 at 23.50.40
WhatsApp Image 2026-08-14 at 23.50.40 (1)
WhatsApp-Image-2026-08-15-at-00.21.47