गरियाबंद : 02 से 06 अगस्त तक अनुविभाग स्तर पर चिटफंड से संबंधित आवेदन प्राप्त किये जायेंगे आवेदन प्राप्त करने अधिकारी अधिकृत

ChatGPT Image Jul 20, 2026, 05_14_44 PM
ChatGPT Image Jul 20, 2026, 05_53_50 PM
ChatGPT Image Jul 20, 2026, 06_08_26 PM
ChatGPT Image Jul 20, 2026, 06_16_13 PM
ChatGPT Image Jul 20, 2026, 06_22_41 PM

गरियाबंद 30 जुलाई 2021

66071dc5-2d9e-4236-bea3-b3073018714b
hotal trinetra
gaytri hospital
WhatsApp Image 2026-05-10 at 2.46.41 PM (1)

चिटफंड कंपनियों में निवेश करने वाले निवेशकों से 02 से 06 अगस्त 2021 तक गृह विभाग द्वारा जारी निर्धारित प्रपत्र में धन वापसी करने हेतु आवेदन पत्र प्राप्त करने के लिए कलेक्टर श्री निलेशकुमार क्षीरसागर ने जिले के अनुविभाग स्तर पर अधिकारियों को अधिकृत किया है। कलेक्टर के आदेशानुसार अनुविभाग गरियाबंद हेतु अनुविभागीय अधिकारी राजस्व श्री विश्वदीप, छुरा हेतु अनुविभागीय अधिकारी राजस्व अंकिता सोम, राजिम हेतु अनुविभागीय अधिकारी राजस्व श्री जी.डी. वाहिले, मैनपुर हेतु अनुविभागीय अधिकारी राजस्व श्री सूरज साहू तथा अनुविभाग देवभोग हेतु अनुविभागीय अधिकारी राजस्व श्री टीका राम देवांगन को अधिकृत किये गये है। साथ ही समय-सीमा में कार्य संपादन करने तथा नियत समय में प्राप्त आवेदन पत्रों को भलिभांति परीक्षण पश्चात कंपनीवार सूचीबद्ध कर पूर्ण विवरण सहित 10 अगस्त तक जिला कार्यालय में प्रस्तुत करने के निर्देश दिये गये हैं।