मुख्यमंत्री डॉ. Mohan Yadav ने पूर्व राष्ट्रपति भारत रत्न प्रणव मुखर्जी की पुण्यतिथि पर अर्पित की विनम्र श्रद्धांजलि
मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने पूर्व राष्ट्रपति, प्रणव मुखर्जी की पुण्यतिथि पर उन्हें नमन करते हुए विनम्र श्रद्धांजलि अर्पित की है।
“देश की अर्थव्यवस्था की सुदृढ़ता और गरीब कल्याण के प्रति संवेदनशील दृष्टिकोण के लिए भारत रत्न स्वर्गीय प्रणव मुखर्जी सदैव स्मरण किए जाएंगे।” — मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव
मुख्यमंत्री डॉ. यादव ने अपने संदेश में कहा कि पूर्व राष्ट्रपति प्रणव मुखर्जी का संपूर्ण जीवन राष्ट्र सेवा, जन-कल्याण और लोकतांत्रिक मूल्यों की रक्षा के लिए समर्पित रहा। देश के महान राजनीतिज्ञ और नीतिकार के रूप में उनका योगदान अतुलनीय है।
डॉ. यादव ने कहा कि अर्थव्यवस्था को मजबूती प्रदान करने और समाज के वंचित एवं गरीब वर्गों के उत्थान के लिए उनके द्वारा उठाए गए कदम सदैव हम सभी को जनसेवा के लिए प्रेरित करते रहेंगे।











