Advertisement

आदेश के परिपालन के बाद ही प्रकरण नस्तीबद्ध करें – डॉ अलंग : कमिश्नर ने आज एसडीएम और तहसील कार्यालय का किया औचक निरीक्षण

आदेश के परिपालन के बाद ही प्रकरण नस्तीबद्ध करें – डॉ अलंग : कमिश्नर ने आज एसडीएम और तहसील कार्यालय का किया औचक निरीक्षण

जांजगीर-चांपा, 30 जुलाई, 2021/ बिलासपुर संभाग के कमिश्नर डॉ संजय अलंग ने कहा कि राजस्व प्रकरणों में आदेश पारित होने और उसका पालन होने के बाद ही प्रकरण नस्तीबद्ध किया जाए। उन्होंने आज जांजगीर के एसडीएम और तहसील कार्यालय का आकस्मिक निरीक्षण किया। निरीक्षण के दौरान कलेक्टर जितेंद्र कुमार शुक्ला भी उपस्थित थे।
कमिश्नर ने एसडीएम व तहसील न्यायालय में दर्ज राजस्व प्रकरणों का अवलोकन करते हुए कहा कि प्रकरणों की सुनवाई पूर्ण होने पर आदेश के परिपालन के पश्चात ही फाइल नस्ती बंद करें। उन्होंने कहा कि पालन प्रतिवेदन प्राप्त करने के लिए एक सुनवाई अवश्य करें। उन्होंने कहा कि आदेश के परिपालन में ऑनलाइन किए गए अभिलेख सुधार, बटांकन, नामांतरण आदि की प्रिंट कॉपी भी प्रकरण के नस्ती में संलग्न कर सकते हैं ।

Gemini_Generated_Image_fohysbfohysbfohy
WhatsApp-Image-2026-03-12-at-6.48.17-PM-1-298x300 (1)
sjjj
WhatsApp Image 2026-09-30 at 04.12.35 (2)

कमिश्नर ने एसडीएम व तहसील कार्यालय के कानूनगो शाखा, भंडार, न्यायालय कक्ष आदि का निरीक्षण किया। संबंधित कर्मचारियों से रिकॉर्ड अपडेट रखने के निर्देश दिए। कमिश्नर ने एसडीएम व तहसीलदार से डायवर्सन प्रक्रिया, आरआरसी वसूली, विवादित नामांतरण की प्रक्रिया के संबंध में जानकारी ली।
निरीक्षण के दौरान जिला पंचायत सीईओ श्री गजेंद्र सिंह ठाकुर, डिप्टी कमिश्नर श्रीमती अर्चना मिश्रा, अपर कलेक्टर श्रीमती लीना कोसम, संयुक्त कलेक्टर सचिन भूतड़ा, एसडीएम जांजगीर श्रीमती मेनका प्रधान, भू अभिलेख अधीक्षक, तहसीलदार, नायब तहसीलदार भी उपस्थित थे।

Festive Hindi Greeting News Banner
WhatsApp Image 2026-10-16 at 21.37.34 (1)
WhatsApp Image 2026-10-18 at 17.22.08
WhatsApp Image 2026-10-16 at 12.30.57