भारत ने पहले टी-20 में अफगानिस्तान को 7 विकेट से हरा दिया। रविवार को क्रिकेट में पहली बार वंदे मातरम गाया गया। टॉस के दौरान श्रेयस अय्यर ने अफगान कप्तान इब्राहिम जादरान को टीम इंडिया की जर्सी दी।
भारतीय पेसर जसप्रीत बुमराह ने टी-20 में 350 विकेट पूरे किए। अभिषेक शर्मा ने 22 बॉल पर फिफ्टी लगाई। उन्होंने 32 गेंद में 82 रन बनाए। अभिषेक ने12वीं बार 25 या उससे कम बॉल पर फिफ्टी लगाई। मैच में बने 8 मोमेंट्स और रिकॉर्ड्स…
1. पहली बार क्रिकेट में वंदे मातरम गाया गया
दिल्ली के अरुण जेटली स्टेडियम में क्रिकेट में पहले वंदे मातरम गाया गया और उसके बाद राष्ट्रगान जन गण मन हुआ। भारतीय क्रिकेट में ऐसा पहली बार देखने को मिला।













