Advertisement

मृतक बंदी की होगी दाण्डिक जांच  

मृतक बंदी की होगी दाण्डिक जांच  


प्रभा सिंह यादव/ब्यूरो चीफ/सरगुजा// केन्द्रीय जेल अम्बिकापुर के जेल अधीक्षक ने बताया है कि कोरिया जिले के थाना केल्हारी के ग्राम डोडकी निवासी विचाराधीन बंदी धरमपाल पिता सुखी राम उप जेल मनेन्द्रगढ़ में सजा काट रहा था। इस बंदी के बिमार होने पर उसे मेडिकल कॉलेज अम्बिकापुर के अस्पताल में उपचार के लिए भेजा गया था।

उपचार के दौरान उसकी मृत्यु 3 अगस्त 2021 को प्रातः 4ः56 बजे हो गई थी। कलेक्टर एवं जिला दण्डाधिकारी संजीव कुमार झा ने बंदी की मृत्यु की दण्डाधिकारी जांच के लिए अनुविभागीय दण्डाधिकारी अम्बिकापुर प्रदीप साहू को जिम्मेदारी सौंपी है। इसी प्रकार कोरिया जिले के थाना मनेन्द्रगढ़ ग्राम चौहाड़ा निवासी विचाराधीन बंदी गोपाल सिंह पिता जगधारी की मृत्यु 28 जुलाई 2021 को दोपहर 12ः59 बजे हुई थी। इस प्रकरण में भी अनुविभागीय अधिकारी अम्बिकापुर को जांच अधिकारी नियुक्त किया गया है।

Gemini_Generated_Image_fohysbfohysbfohy
WhatsApp-Image-2026-03-12-at-6.48.17-PM-1-298x300 (1)
sjjj

जिला दण्डाधिकारी ने दाण्डिक जांच के कारणों का उल्लेख करते हुए कहा है कि दाण्डिक जांच में जेल में प्रवेश के समय बंदी के स्वास्थ्य की क्या स्थिति थी। बंदी कब बिमार हुआ उसे ईलाज के लिए जिला चिकित्सालय अम्बिकापुर कब भेजा गया। क्या बंदी अचानक बिमार हुआ और उसकी मृत्यु हो गई। बंदी का ईलाज कब कब और किसके द्वारा किया गया। उसे कौन-कौन सी औषधियां दी गई। बंदी किस बिमारी से ग्रस्त था। क्या बंदी को समुचित चिकित्सा सुविधा उपलब्ध कराई गई।

क्या बंदी को समय पर चिकित्सा सुविधा उपलब्ध कराने में कोई लापरवाही तो नहीं बरती गई। यदि ऐसा हुआ है कि विलंब या लापरवाही के लिए दोषी अधिकारी अथवा कर्मचारी कौन-कौन है। बंदी के साथ यदि अमानुषिक कृत तो नहीं किया गया है जिससे बंदी की मृत्यु हुई हो। क्या बंदी को शारीरिक या मानसिक यातना दी गई है। यदि ऐसा है तो इसके लिए दोषी अधिकारी कर्मचारी कौन-कौन हैं। दोनों प्रकरणों में दाण्डिक जांच करने के बाद कलेक्टर एवं जिला दण्डाधिकारी को प्रतिवेदन प्रस्तुत किया जाना है।

file_0000000093d882119d122d54d9d757b5
WhatsApp Image 2026-08-14 at 23.12.06
WhatsApp Image 2026-08-14 at 23.50.38
WhatsApp Image 2026-08-14 at 23.50.39
WhatsApp Image 2026-08-14 at 23.50.39 (1)
WhatsApp Image 2026-08-14 at 23.50.40
WhatsApp Image 2026-08-14 at 23.50.40 (1)
WhatsApp-Image-2026-08-15-at-00.21.47