Advertisement

कोरबा: कनकी में शिवरात्री की रात निकला नाग, लोग मान रहे चमत्कार, सर्पमित्र ने सांप का किया सुरक्षित रेस्क्यु

कोरबा: कनकी में शिवरात्री की रात निकला नाग, लोग मान रहे चमत्कार, सर्पमित्र ने सांप का किया सुरक्षित रेस्क्यु

कोरबा :- महाशिवरात्री के दिन अगर नाग के दर्शन हो जाए तो क्या कहने। ऐसा ही कुछ कोरबा के प्रसिद्ध कनकेष्वर धाम मंदिर में देखने को मिला जहां शिवालय के नजदीक एक नाग की मौजूदगी से भक्त उत्साहित नजर आए।

जिले में महाशिवरात्री का पर्व धूमधाम से मनाया जा रहा है। सभी षिवालयों में भक्त पूजा पाठ कर भोले बाबा को मनाने में लगे हुए है। इस बीच ग्राम कनकी में मौजूद प्रसिद्ध कनकेष्वर धाम में नाग के निकलने की घटना को लोग आस्था से जोड़कर देख रहे है। षिवरात्री की रात मंदिर परिसर में सांप निकलने से आस्थावान काफी गदगद हो गए ।

Gemini_Generated_Image_fohysbfohysbfohy
WhatsApp-Image-2026-03-12-at-6.48.17-PM-1-298x300 (1)
sjjj

भोलेबाबा के श्रृंगार के दर्शन पाकर वे खुद को काफी धन्य मान रहे है। सांप निकलने की बात स्थानीय लोगों के माध्यम से सर्प मित्रों तक पहुंची जिसके बाद जितेंद्र सारथी मौके पर पहुंचे और नाग का सुरक्षित रेस्क्यु किया। सर्पमित्र ने इस बात पर खुशी जताई है कि लोग अब जागरुक हो गए और सांपों को मारने के बजाए उनकी रक्षा के लिए आगे आ रहे हैं।

शिवरात्री की रात भोलेबाबा के मंदिर में सांप की मौजूदगी कोई इत्तेफाक नहीं हो सकती। लोग इसे भोलेशंकर का चमत्कार भी मान रहे है। उनका कहना है कि भगवान साक्षात रुप से दर्शन नहीं दे सकते लेकिन मंदिर में नाग की मौजूदगी से स्पष्ट है कि भागवान आज हर जगह विराजमान है।

[contact-form][contact-field label=”Name” type=”name” required=”true” /][contact-field label=”Email” type=”email” required=”true” /][contact-field label=”Website” type=”url” /][contact-field label=”Message” type=”textarea” /][/contact-form]

file_0000000093d882119d122d54d9d757b5
WhatsApp Image 2026-08-14 at 23.12.06
WhatsApp Image 2026-08-14 at 23.50.38
WhatsApp Image 2026-08-14 at 23.50.39
WhatsApp Image 2026-08-14 at 23.50.39 (1)
WhatsApp Image 2026-08-14 at 23.50.40
WhatsApp Image 2026-08-14 at 23.50.40 (1)
WhatsApp-Image-2026-08-15-at-00.21.47