Advertisement

मुख्यमंत्री ने छत्तीसगढ़ी संस्कृति को आगे बढ़ाने का कार्य किया

मुख्यमंत्री ने छत्तीसगढ़ी संस्कृति को आगे बढ़ाने का कार्य किया

अनुसूचित जाति विकास प्राधिकरण के अध्यक्ष एवं डोंगरगढ़ विधायक भुनेश्वर बघेल
ग्राम बघेरा में धूमधाम से मनाया गया हरेली का त्यौहार
– कृषि औजारों की पूजा की गई
– खुमरी पहनाकर छत्तीसगढ़ी परम्परा के अनुरूप किया गया स्वागत
– रस्साकसी, गेड़ी, मटका फोड़ जैसे पारंपरिक खेलों का किया गया आयोजन
– समूह की महिलाओं ने लगाया छत्तीसगढ़ी व्यंजनों एवं राखियों का स्टॉल

Gemini_Generated_Image_fohysbfohysbfohy
WhatsApp-Image-2026-03-12-at-6.48.17-PM-1-298x300 (1)
sjjj

राजनांदगांव:जिले के सभी विकासखंडों में आज हरेली का त्यौहार धूमधाम से मनाया गया। हरेली तिहार के अवसर पर राजनांदगांव विकासखंड के ग्राम बघेरा में अनुसूचित जाति विकास प्राधिकरण के अध्यक्ष एवं डोंगरगढ़ विधायक भुनेश्वर बघेल ने हल, गेड़ी, जोड़ा एवं अन्य कृषि औजारों की पूजा की। डोंगरगढ़ विधायक भुनेश्वर बघेल ने सभी को हरेली की बधाई देते हुए कहा कि छत्तीसगढिय़ा मुख्यमंत्री भूपेश बघेल ने छत्तीसगढ़ की संस्कृति को संरक्षित किया है और उनके नेतृत्व में छत्तीसगढ़ के हर कोने के गांव-गांव में गौठान बनाए गए हैं। गौठान में गायों को रखने के साथ ही चारा, पानी एवं छांव की व्यवस्था की गई है। नरवा के कार्य भी किए जा रहे हैं। जल सरंक्षण को बढ़ावा देने की दिशा में मुख्यमंत्री की सोच के अनुरूप नरवा का विकास करना है। नरवा से खेती के लिए पानी का स्रोत अच्छा रहेगा। हमारा प्रदेश देश में पहला ऐसा राज्य है, जहां गोधन न्याय योजना के तहत दो रूपए की राशि में गोबर क्रय किया जा रहा है। हमारी परंपरा और संस्कृति में गौरा-गौरी के रूप में गोबर की पूजा की जाती है तथा गोवर्धन पूजा में गोबर का टीका लगाया जाता है। मुख्यमंत्री ने छत्तीसगढ़ी संस्कृति को आगे बढ़ाने का कार्य किया है। गोबर के क्रय से महिला स्वसहायता समूह की महिलाओं को आजीविका का साधन मिला है और वर्मी कम्पोस्ट का निर्माण होने से खेती किसानी में फायदा होगा। मुख्यमंत्री की मंशा के अनुरूप गांव में उपलब्ध संसाधन का उपयोग करना है। 2 हजार 500 रूपए की राशि में किसानों का धान खरीदा जा रहा है। शीघ्र ही खेतिहर मजदूरों के लिए शासन की नई योजना प्रारंभ होने वाली है। शासन द्वारा कोविड-19 के कठिन समय में बहुत से कार्य किए गए।
कलेक्टर तारन प्रकाश सिन्हा ने छत्तीसगढ़ के पहले तिहार हरेली की बधाई एवं शुभकामनाएं दी। उन्होंने कहा कि पहले गांव एवं शहरों में नारियल फेंक एवं गेड़ी जैसे खेल प्रतियोगिता का आयोजन किया जाता था। घरों में नीम की पत्तियां लगाई जाती थी। अब हमारी पुरानी परम्परा कम ही दिखाई देती है। मुख्यमंत्री ने छत्तीसगढ़ की परम्परा को पुनर्जीवित कर आगे बढ़ाने का कार्य किया है। इस गौठान में विधायक भुनेश्वर बघेल के नेतृत्व में बहुत अच्छा कार्य हुआ है। हमको इस गौठान को आदर्श गौठान बनाना है और शासन की योजना का अच्छी तरह से क्रियान्वयन करना है। उन्होंने कहा कि बच्चों को गेड़ी पर जरूर चढ़ाएं और हमारे आने वाली पीढ़ी को हमारी संस्कृति एवं परम्परा से परिचित कराएं। जिला पंचायत सीईओ लोकेश चंद्राकर ने कहा कि गौठान महिलाओं को रोजगार दिलाने की दिशा में उपयुक्त स्थान है। मवेशी के रहने, चारा, पानी, उन्नत नस्ल तथा उपचार के लिए गौठान में कार्य किए जा रहे है। उन्होंने कहा कि कदम, नीम जैसे फलदार एवं छायादार वृक्षों का सघन पौधरोपण करें। गौठान में निर्मित वर्मी कम्पोस्ट से एक ओर महिलाओं को रोजगार मिला, वहीं इस वर्मी कम्पोस्ट से उत्पादित अन्न स्वास्थ्य के लिए भी अच्छा होगा।
इस अवसर पर अनुसूचित जाति विकास प्राधिकरण के अध्यक्ष एवं डोंगरगढ़ विधायक भुनेश्वर बघेल, कलेक्टर तारन प्रकाश सिन्हा और जिला पंचायत सीईओ लोकेश चंद्राकर को खुमरी पहनाकर छत्तीसगढ़ी परम्परा के अनुसार स्वागत किया गया। इस दौरान आयोजित रस्साकस्सी की रोमांचक प्रतियोगिता में एक ओर जनप्रतिनिधि की टीम एवं एक ओर कलेक्टर की टीम रही। जिसमें कलेक्टर सिन्हा की टीम विजयी रही। गेड़ी, मटका फोड़ जैसे पारंपरिक खेलों का आयोजन किया गया। समूह की महिलाओं ने छत्तीसगढ़ी व्यजनों का स्टॉल भी लगाए गए। जनप्रतिनिधियों तथा अधिकारियों ने स्टॉलों का अवलोकन किया। इस अवसर पर जनपद अध्यक्ष श्रीमती प्रतिभा भण्डारी, सरपंच हरिश देशमुख, उपसरपंच घनश्याम यादव, एसडीएम राजनांदगांव मुकेश रावटे, उप संचालक कृषि जीएस धुर्वे, उप संचालक पशु चिकित्सा डॉ. राजीव देवरस, जनपद सीईओ एसके ओझा, राष्ट्रीय आजीविका मिशन के उमेश तिवारी, बीपीएम सुशील श्रीवास्तव सहित जनप्रतिनिधि, अधिकारी, कर्मचारी एवं ग्रामीणजन उपस्थित थे। विकासखंड क्रीड़ा अधिकारी रणविजय प्रताप सिंह ने खेलों की लाइव कमेन्ट्री की।

file_0000000093d882119d122d54d9d757b5
WhatsApp Image 2026-08-14 at 23.12.06
WhatsApp Image 2026-08-14 at 23.50.38
WhatsApp Image 2026-08-14 at 23.50.39
WhatsApp Image 2026-08-14 at 23.50.39 (1)
WhatsApp Image 2026-08-14 at 23.50.40
WhatsApp Image 2026-08-14 at 23.50.40 (1)
WhatsApp-Image-2026-08-15-at-00.21.47