Advertisement

सूरजपुर पुलिस ने 12 जुआड़ियों को जुआ खेलते पकड़ा, 80040 रूपये जप्त।

सूरजपुर पुलिस ने 12 जुआड़ियों को जुआ खेलते पकड़ा, 80040 रूपये जप्त।

Gemini_Generated_Image_fohysbfohysbfohy
WhatsApp-Image-2026-03-12-at-6.48.17-PM-1-298x300 (1)
sjjj

गोपाल सिंह विद्रोही प्रदेश खाबर प्रमुख सूरजपुर अवैध कार्यो के विरूद्व प्रभावी कार्यवाही को लेकर पुलिस अधीक्षक श्रीमती भावना गुप्ता के कडे़ निर्देश पर लगातार कार्यवाही जारी है। इसी बीच गुरूवार को पुलिस अधीक्षक को मुखबीर से सूचना मिली कि धनेशपुर जंगल नर्सरी में काफी संख्या में जुआड़ी एकत्र होकर हारजीत का दाव लगाकर जुआ खेल रहे है जिस पर उन्होंने पुलिस टीम गठित कर दबिश देने निर्देश दिए।
पुलिस अधीक्षक के मार्गदर्शन में पुलिस टीम ने वेशभूषा बदल सर्तकता बरतते हुए थाना सूरजपुर क्षेत्र के ग्राम धनेशपुर जंगल-नर्सरी में दबिश देकर जुआ खेलते 12 लोगों संजय साहू, अभिषेक पाल, अंकित पाल, राजकुमार पटेल, रविशंकर सिंह, सोन सिंह, रूद्र प्रताप, संतोष कुमार साहू, दीपक कुमार साहू, जगदीश साहू, आशुतोष साहू, शिवकुमार सिंह को रंगे हाथों पकड़ा। पुलिस ने जुआ फड़ से 80,040 रूपये, 10 नग मोबाईल जप्त कर इन जुआड़ियों के विरूद्व धारा 13 जुआ एक्ट के तहत कार्यवाही किया है। इस कार्यवाही में चौकी प्रभारी लटोरी सुनील सिंह, प्रधान आरक्षक आनंदन सिंह, आरक्षक ललन सिंह, महेन्द्र सिंह, उदय सिंह, विश्वजीत सिंह, रामकुमार नायक, जितेन्द्र पटेल, अमरेन्द्र दुबे व अजय प्रताप राव सक्रिय रहे।

file_0000000093d882119d122d54d9d757b5
WhatsApp Image 2026-08-14 at 23.12.06
WhatsApp Image 2026-08-14 at 23.50.38
WhatsApp Image 2026-08-14 at 23.50.39
WhatsApp Image 2026-08-14 at 23.50.39 (1)
WhatsApp Image 2026-08-14 at 23.50.40
WhatsApp Image 2026-08-14 at 23.50.40 (1)
WhatsApp-Image-2026-08-15-at-00.21.47