वैश्विक महामारी covid19 में कोरोना वारियर्स के रूप में उल्लेखनीय सेवा के लिए ग्राम पंचायत तेतलखुटी को मिला प्रशस्ति पत्र।।।

वैश्विक महामारी covid19 में कोरोना वारियर्स के रूप में उल्लेखनीय सेवा के लिए ग्राम पंचायत तेतलखुटी को मिला प्रशस्ति पत्र।।।

रिखी राम नागेश गरियाबंद /वैश्विक महामारी कोविड 19 के टीकाकरण अभियान में ग्राम पंचायत तेतलखुटी के जनप्रतिनिधियों के द्वारा गांव के हर वार्ड हर मोहल्ला में जाकर टीकाकरण हेतु जागरूक अभियान चलाया गया था क्योंकि वैक्सीन के प्रति कई प्रकार के अफवाहें फैलायी गई थी जिससे लोगों में वैक्सीन लेने में रुचि नहीं ले रहे थे इसके लिए गाँव में टोली बनाकर वैक्सीन के फायदे बताया गया तथा लोगों को टीकाकरण हेतु प्रेरित किया गया जिससे पूरे गरियाबंद जिला में वैक्सीन कोविड19 टीकाकरण में शत प्रतिशत रहा।जिसमें प्रमुख रूप से इस कार्य मे ग्राम के वरिष्ठ श्री तपेश्वर ठाकुर ने कहा कि गांव के सभी जनमानस का भरपूर सहयोग रहा जिससे कि पूरे गरियाबंद जिले में हमारे गांव को प्रशस्ति पत्र मिला है मैं शासन प्रशासन को भी धन्यवाद ज्ज्ञापित करता हूँ।।गांव के युवाओं के प्रेरणा स्रोत श्री लंबोदर साहू ने कहा कि निश्चित ही हमारे गांव के लिए बहुत ही बड़ी उपलब्धि है जिससे पूरे गरियाबंद जिला में सिर्फ तेतलखुटी ही टीकाकरण के मामले में शत प्रतिशत रहा जिसके लिए कलेक्टर महोदय द्वारा उत्कृष्ट कार्य के लिए प्रसस्ति पत्र दिया गया।जिलाधीश महोदय कोएवं सभी ग्राम वासियों को धन्यवाद ज्ञापित करता हूँ।।इस टीकाकरण जागरूक अभियान में गांव के सचिव श्री जलंधर यादव गांव के पटेल श्री भूतेश्वर साहू गांव के वरिष्ठ श्री निलाधर साहू श्री करमचंद बघेल कोटवार तिलचंद नागेश टिकेलाल सोनवानी उमा यादव सभी पंचगण सभी आंगनवाड़ी कार्यकर्ता सभी मितानिन बहनों एवं समस्त ग्रामवासियों का भरपूर सहयोग रहा।।

ChatGPT Image Jul 20, 2026, 05_14_44 PM
ChatGPT Image Jul 20, 2026, 05_53_50 PM
ChatGPT Image Jul 20, 2026, 06_08_26 PM
ChatGPT Image Jul 20, 2026, 06_16_13 PM
ChatGPT Image Jul 20, 2026, 06_22_41 PM