Uncategorized

सूरजपुर पुलिस ने 100 पाव अंग्रेजी शराब सहित 2 को किया गिरफ्तार।

सूरजपुर पुलिस ने 100 पाव अंग्रेजी शराब सहित 2 को किया गिरफ्तार।

file_000000000ae07206b6dd6cb6073112cd
WhatsApp Image 2026-03-12 at 6.47.26 PM (1)
c3bafc7d-8a11-4a77-be3b-4c82fa127c77 (1)
mantr
66071dc5-2d9e-4236-bea3-b3073018714b

गोपाल सिंह विद्रोही प्रदेश का प्रमुख छत्तीसगढ़ सूरजपुर अवैध शराब ले जाते पुलिस ने 2 लोगों को गिरफ्तार किया है। आरोपियों के पास से 13 हजार रूपये कीमत के 100 पाव गोवा विस्की अंग्रेजी शराब जब्त की गई है। मंगलवार 17 अगस्त को पुलिस अधीक्षक श्रीमती भावना गुप्ता को गुप्त सूत्रों से सूचना मिली कि मध्यप्रदेश का अवैध अंग्रेजी शराब लेकर 2 व्यक्ति मोटर सायकल से झिलमिली की ओर जा रहे है जिस पर उन्होंने विशेष टीम बनाकर कार्यवाही करने के निर्देश दिए।
पुलिस की टीम ने ओड़गी-झिलमिली के बार्डर तरका जंगल में घेराबंदी कर मोटर सायकल सहित मेहीलाल सिंह निवासी ग्राम बेदमी, थाना रमकोला व नंदकुमार पण्डो निवासी ग्राम सोनारी, थाना सोनहत जिला कोरिया को घेराबंदी कर पकड़ा जिनके कब्जे से 180 एमएल वाला 100 नग गोवा विस्की अंग्रेजी शराब कीमत 13000 रूपये का जप्त किया गया। मामले में शराब व परिवहन में प्रयुक्त मोटर सायकल जप्त कर दोनों आरोपियों के खिलाफ आबकारी एक्ट के तहत कार्रवाई कर विधिवत गिरफ्तार किया गया। इस कार्यवाही में थाना प्रभारी झिलमिली बसंत खलखो, चौकी प्रभारी लटोरी सुनील सिंह, एएसआई लवकुश राजवाड़े, प्रधान आरक्षक आनंद सिंह, आरक्षक अमरेन्द्र दुबे, जितेन्द्र पटेल, महेन्द्र सिंह, विश्वजीत सिंह, अजय प्रताव राव, उदय सिंह, रामकुमार नायक व ललन सिंह सक्रिय रहे।

Ashish Sinha

e6e82d19-dc48-4c76-bed1-b869be56b2ea (2)
WhatsApp Image 2026-01-04 at 4.02.37 PM
WhatsApp Image 2026-01-04 at 3.36.04 PM
WhatsApp Image 2026-01-04 at 3.39.12 PM
WhatsApp Image 2026-01-04 at 3.44.45 PM (1)

Related Articles

Back to top button
error: Content is protected !!