Advertisement

गरियाबंद : कलेक्टर ने की समय-सीमा प्रकरणों की समीक्षा

 

गरियाबंद 17 अगस्त 2021

Gemini_Generated_Image_fohysbfohysbfohy
WhatsApp-Image-2026-03-12-at-6.48.17-PM-1-298x300 (1)
sjjj
WhatsApp Image 2026-09-30 at 04.12.35 (2)

कलेक्टर श्री निलेशकुमार क्षीरसागर ने आज अधिकारियों की बैठक में विभागवार समय-सीमा प्रकरणों की गहन समीक्षा की। उन्होंने पुराने प्रकरणों का अभी तक निराकरण नहीं होने पर नाराजगी व्यक्त किया। कलेक्टर ने सभी विभागीय अधिकारियों को समय-सीमा के प्रकरण निर्धारित समयावधि में ही निराकृत करने के कड़े निर्देश दिये हैं। उन्होंने विभागों में विशेषकर शिक्षा विभाग में अनुकंपा नियुक्ति प्रकरण की प्रक्रिया नियमानुसार शीघ्र पूर्ण करने के निर्देश दिये। इसी प्रकार जिले के सभी पांच विकासखण्ड में स्वामी आत्मानंद अंग्रेजी माध्यम स्कूल निर्माण कार्य और जिला अस्पताल में ऑक्सीजन प्लांट के कार्य भी अतिशीघ्र पूर्ण करने संबंधित क्रियान्वयन एजेंसी विभाग को निर्देशित किया। उन्होंने कहा कि जिले में कोरोना संक्रमण स्थिति नियंत्रण को ध्यान में रखते हुए गांवों के प्रमुख हाट-बाजारों को पुनः प्रारंभ कराने संबंधित जनपद सीईओ एवं एसडीएम को आवश्यक पहल सुनिश्चित करे। महिला एवं बाल विकास विभाग द्वारा जिले में सुपोषण अभियान की गतिविधियां जारी रखी जाए। कलेक्टर ने विभागवार पौधरोपण की समीक्षा करते हुए अधिकारियों को मुख्यमंत्री वृक्षारोपण योजना के तहत किसानों को उनके कृषि भूमि पर भी पौधरोपण हेतु प्रोत्साहित करने के निर्देश दिये। उन्होंने जिले के सभी जनपद सीईओ को आदिवासी बाहुल्य गांव में देवगुड़ी निर्माण हेतु प्रस्तावित सूची वनमण्डलाधिकारी को उपलब्ध कराने कहा, ताकि उक्त निर्माण हेतु वन विभाग द्वारा कैम्पा मद से राशि स्वीकृत किया जा सके। कलेक्टर ने धान खरीदी हेतु जिले में बारदाने की व्यवस्था के तहत सभी एसडीएम को संबंधित पीडीएस दुकान से बारदाना जमा लेने तथा खाद्य अधिकारी को मिलर्स से बारदाना की व्यवस्था हेतु आवश्यक पहल करने के निर्देश दिये। उन्होंने कहा कि सभी एसडीएम धान खरीदी केन्द्र हेतु उपयुक्त स्थान का चयन अभी से कर ले। इसी प्रकार सहकारी समितिवार आवश्यकता के मुताबिक चबुतरा निर्माण स्वीकृत कराने ए.आर.सी.एस. को निर्देशित किया। कलेक्टर ने सभी एसडीएम व जनपद सीईओ को संबंधित क्षेत्र के गौठानों में गोबर खरीदी सुचारू रूप से जारी रखने और गौठानों में चारागाह विकसित कराने के निर्देश दिये। उन्होंने कहा कि जिले के सभी गौठानों को मल्टीयुटिलिटी सेंटर बनाए। कलेक्टर ने जिले में कोरोना संक्रमण की स्थिति को ध्यान रखते हुए स्वास्थ्य विभाग के अधिकारियों को वैक्सिनेशन बढ़ाने और स्कूलों में विद्यार्थियों का कोरोना टेस्ट जारी रखने के निर्देश दिये। बैठक में वनमण्डलाधिकारी श्री मयंक अग्रवाल, जिला पंचायत सीईओ श्री संदीप अग्रवाल, अपर कलेक्टर श्री जे.आर. चौरसिया, संयुक्त कलेक्टर श्रीमती ऋषा ठाकुर, सभी एसडीएम सहित समस्त जिला अधिकारी उपस्थित थे।

Festive Hindi Greeting News Banner
WhatsApp Image 2026-10-16 at 21.37.34 (1)
WhatsApp Image 2026-10-18 at 17.22.08
WhatsApp Image 2026-10-16 at 12.30.57