संयुक्त संचालक के निरीक्षण में अनुपस्थित रहने वाले 2 शिक्षक निलंबित

breaking news

संयुक्त संचालक के निरीक्षण में अनुपस्थित रहने वाले 2 शिक्षक निलंबित

प्रभा सिंह यादव/ ब्यूरो चीफ/ सरगुजा// संयुक्त संचालक लोक शिक्षण के कुमार ने सोमवार को मैनपाट विकासखण्ड के स्कूलों का आकस्मिक निरीक्षण किया। एक दिवसीय भ्रमण में पहुँचे संयुक्त संचालक सबसे पहले आमगांव माध्यमिक व प्राथमिक शाला का निरीक्षण किया । बच्चों से पहाड़ा , गिनती पूछा साथ ही किताब भी पढ़ने को बोला । इसके पश्चात हायर सेकेंडरी कमलेश्वरपुर , हायर सेकेंडरी नर्मदापुर , स्वामी आत्मानंद अंग्रेजी मीडियम विद्यालय , प्रा व मा शाला कुनिया का निरीक्षण किया। इस दौरान प्राथमिक शाला कुनिया के प्रधान पाठक अरण्य कुमार पैकरा व सहायक शिक्षक प्रवीण कुमार तिर्की अनुपस्थित मिलें जिन्हें निलंबित करने का निर्देश दिए। हायर सेकेंडरी कमलेश्वरपुर व नर्मदापुर के निरीक्षण के दौरान शिक्षकों द्वारा लिए जाने वाले कक्षाओं का अवलोकन किया साथ ही शिक्षकों को कक्षाएं आकर्षक रूप से संचालित करने के निर्देश दिए।

file_000000000ae07206b6dd6cb6073112cd
WhatsApp Image 2026-03-12 at 6.47.26 PM (1)
file_000000009a407207b6d77d3c5cd41ab0
66071dc5-2d9e-4236-bea3-b3073018714b
hotal trinetra
gaytri hospital
WhatsApp Image 2026-05-10 at 2.46.41 PM (1)

इसके पश्चात सभी प्राचार्य , संकुल समन्वयको की बैठक ली गई। बैठक में संयुक्त संचालक ने स्पष्ट शब्दों में कहा कि स्कूलों में कोविड नियमो का पालन हो। अगर एक भी छात्र सर्दी बुखार से पीड़ित है तो उसे अनिवार्य रूप से घर पर ही रहने बोलें। संक्रमण फैलाव की स्थिति बिल्कुल भी न हो इन सभी बातों का शिक्षक विशेष ध्यान दें। साथ ही संकुल समन्वयकों को कहा कि आप सभी नियमित विद्यालयों का भ्रमण कर शिक्षा का स्तर सुधारने का प्रयास करें। आधारभूत पढ़ाई की जानकारी सभी बच्चों को हो। साथ ही शिक्षक व संकुल समन्वयक भी बेसिक बातें जाने और कम से कम 20 तक का पहाड़ा अनिवार्य रूप से आना ही चाहिए। इस दौरान सहायक संचालक आशीष दुबे, विकासखण्ड शिक्षा अधिकारी एस डी पांडेय सहायक विकासखण्ड शिक्षा अधिकारी तजमुल हसन, प्राचार्य प्रदीप गुप्ता सहित संकुल समन्वयक उपस्थित रहे।

banar-02