रायपुर : छत्तीसगढ़ में अब तक 722.9 मि.मी. औसत वर्षा दर्ज रायपुर 20 अगस्त 2021

रायपुर : छत्तीसगढ़ में अब तक 722.9 मि.मी. औसत वर्षा दर्ज

WhatsApp Image 2026-03-12 at 6.47.26 PM (1)
file_000000009a407207b6d77d3c5cd41ab0

रायपुर: राज्य शासन के राजस्व एवं आपदा प्रबंधन विभाग द्वारा बनाए गए राज्य स्तरीय नियंत्रण कक्ष द्वारा संकलित जानकारी के मुताबिक 1 जून 2021 से अब तक राज्य में 722.9 मिमी औसत वर्षा दर्ज की जा चुकी है।
राज्य के विभिन्न जिलों में 01 जून से आज 20अगस्त तक रिकार्ड की गई वर्षा के अनुसार सुकमा जिले में सर्वाधिक 1083 मिमी और बालोद जिले में सबसे कम 468.9 मिमी औसत वर्षा दर्ज की गयी है।
राज्य स्तरीय बाढ़ नियंत्रण कक्ष से प्राप्त जानकारी के अनुसार एक जून से अब तक सरगुजा में 608.8 मिमी, सूरजपुर में 937 मिमी, बलरामपुर में 771.7 मिमी, जशपुर में 747.4 मिमी, कोरिया में 781 मिमी, रायपुर में 601 मिमी, बलौदाबाजार में 706.6 मिमी, गरियाबंद में 613.6 मिमी, महासमुंद में 580.5 मिमी, धमतरी में 602.3 मिमी, बिलासपुर में 760 मिमी, मुंगेली में 680.9 मिमी, रायगढ़ में 630.1 मिमी, जांजगीर चांपा में 737 मिमी, कोरबा में 1047.7 मिमी, गौरेला-पेण्ड्रा-मरवाही में 850.5 दुर्ग में 661 मिमी, कबीरधाम में 570.3 मिमी, राजनांदगांव में 549.7 मिमी, बेमेतरा में 840.1 मिमी, बस्तर में 705.6 मिमी, कोण्डागांव में 722.8 मिमी, कांकेर में 615.5 मिमी, नारायणपुर में 809.4 मिमी, दंतेवाड़ा में 761.7 मिमी और बीजापुर में 798मिमी औसत वर्षा रिकार्ड की गई।

66071dc5-2d9e-4236-bea3-b3073018714b
hotal trinetra
gaytri hospital
WhatsApp Image 2026-05-10 at 2.46.41 PM (1)