Advertisement

बिलासपुर : SECR नर वित्तीय वर्ष समाप्ति के 20 दिन पहले ही लोडिंग के लक्ष्य की प्राप्ति कर रचा कीर्तिमान।

दक्षिण पूर्व मध्य रेलवे अपने समर्पित रेलकर्मियों के सम्मिलित प्रयासों से कोरोनाकाल की चुनौतियों का डटकर सामना करते हुए इस वित्तीय वर्ष 2020-21में वर्ष की समाप्ति के 20 दिन पहले ही रेलवे बोर्ड द्वारा दक्षिण पूर्व मध्य रेलवे को दिए गए 172.83 मिलियन टन की लोडिंग के लक्ष्य को पार करने का कीर्तिमान हासिल किया है । इसके साथ ही साथ दक्षिण पूर्व मध्य रेलवे सर्वाधिक लदान करने वाले रेलवे में से एक होने के अपने खिताब को बरकरार रखने की ओर अग्रसर है ।

Gemini_Generated_Image_fohysbfohysbfohy
WhatsApp-Image-2026-03-12-at-6.48.17-PM-1-298x300 (1)
sjjj
पिछले वित्तीय वर्ष 2019-20 में दक्षिण पूर्व मध्य रेलवे ने 170.43 मिलियन टन का माल लदान किया था ।

कोरोना जैसी वैश्विक महामारी के दौर में भी अपनी ठोस इरादों के साथ दक्षिण पूर्व मध्य रेलवे द्वारा आपदा को अवसर में बदलते हुए न केवल रिकार्ड के मैंटेनेंस के कार्य किए गए बल्कि अधोसंरचना संबंधी कार्य भी तीव्र गति से पूर्ण किया गया । इसके साथ ही साथ कोरोनाकाल में भी दक्षिण पूर्व मध्य रेलवे द्वारा देश की जरूरतों को पूरा करने के लिए आवश्यक वस्तुओ का परिवहन तथा बिजलीघरों में कोयले की सतत आपूर्ति करते हुये न सिर्फ देश के प्रति अपनी जिम्मेदारियो को पूरा किया है बल्कि अपनी आय को भी बढ़ाने के लिए प्रयासरत रहा है ।

इस वर्ष लदान किए गए वस्तुओं में कोयला, क्लिंकर, लौह अयस्क, सीमेंट, स्टील, खाद्यान, रासायनिक खाद, खनिज तेल एवं स्टील कारखानो के लिए कच्चे माल आदि प्रमुख रूप से सम्मिलित है । इनमें कोयला, क्लिंकर, खाद्यान, रासायनिक खाद एवं लौह अयस्क की सर्वाधिक लदान की गई है ।

[contact-form][contact-field label=”Name” type=”name” required=”true” /][contact-field label=”Email” type=”email” required=”true” /][contact-field label=”Website” type=”url” /][contact-field label=”Message” type=”textarea” /][/contact-form]

ChatGPT Image Jul 20, 2026, 05_14_44 PM
ChatGPT Image Jul 20, 2026, 05_53_50 PM
ChatGPT Image Jul 20, 2026, 06_08_26 PM
ChatGPT Image Jul 20, 2026, 06_16_13 PM
ChatGPT Image Jul 20, 2026, 06_22_41 PM
WhatsApp Image 2026-08-14 at 23.12.06
WhatsApp Image 2026-08-14 at 23.16.05