Advertisement

स्वामी आत्मानंद अंग्रेजी माध्यम स्कूल में शिक्षकों के संविदा भर्ती आवेदन करने तिथि बढ़ीअब 31 अगस्त तक आवेदन आमंत्रित

 

गरियाबंद 25 अगस्त 2021/ गरियाबंद जिला अंतर्गत गरियाबंद, देवभोग, छुरा, मैनपुर एवं फिंगेश्वर विकासखण्ड में संचालित स्वामी आत्मानंद उत्कृष्ट अंग्रेजी माध्यम विद्यालय हेतु प्राथमिक, पूर्व माध्यमिक एवं हाईस्कूल स्तर पर शिक्षकों के 33 पदों पर भर्ती हेतु पूर्व में 25 अगस्त शाम 5.30 बजे तक पंजीकृत डाक से आवेदन आमंत्रित किया गया था। कलेक्टर श्री निलेशकुमार क्षीरसागर के निर्देश के परिपालन में जिला शिक्षा अधिकारी द्वारा आवेदन की तिथि बढ़ाई गई है। इच्छुक आवेदक से 31 अगस्त 2021 तक आवेदन आंमत्रित किये गये है। आवेदन पत्र संयुक्त जिला कार्यालय जिला शिक्षा अधिकारी, जिला गरियाबंद पिन नम्बर 493889 के प्रथम तल कक्ष क्रमांक 83 में स्पीड पोस्ट के माध्यम से ही स्वीकार किया जायेगा। आवेदन के संबंध में विस्तृत जानकारी के लिए सहायक संचालक श्री अरविंद ध्रुव मोबाईल नम्बर 7000374573 से संपर्क कर सकते हैं अथवा गरियाबंद जिले के वेबसाइट डब्ल्यू डब्ल्यू डब्ल्यू डॉट गरियाबंद डॉट जीओवी डॉट इन पर अवलोकन किया जा सकता है

Festive Hindi Greeting News Banner
WhatsApp Image 2026-10-16 at 21.37.34 (1)
WhatsApp Image 2026-10-18 at 17.22.08
WhatsApp Image 2026-10-16 at 12.30.57