Advertisement

महासमुंद : 47 युवक-युवतियों को दिया जा रहा रोजगार संबंधी प्रशिक्षण

महासमुंद : 47 युवक-युवतियों को दिया जा रहा रोजगार संबंधी प्रशिक्षण

Gemini_Generated_Image_fohysbfohysbfohy
WhatsApp-Image-2026-03-12-at-6.48.17-PM-1-298x300 (1)
sjjj
WhatsApp Image 2026-09-30 at 04.12.35 (2)

महासमुंद, 02 सितम्बर 2021बड़ौदा ग्रामीण स्वरोजगार प्रशिक्षण संस्थान (आरसेटी) द्वारा महामसुन्द जिले के खासकर ग्रामीण क्षेत्र के 47 युवक-युवतियों को विभिन्न रोजगार संबंधी प्रशिक्षण दिया जा रहा है।
पिछले शुक्रवार 24 अगस्त से 32 प्रशिक्षणार्थियों को निःशुल्क 30 दिवसीय मोबाईल रिपेयरिंग प्रशिक्षण दिया जा रहा है। इसी प्रकार 28 अगस्त से 15 युवतियों को सामान्य उद्यमिता विकास संबंधी प्रशिक्षण दिया जा रहा है। इन दोनों प्रशिक्षण में सभी प्रशिक्षणार्थी को बाजार सर्वेक्षण, बैंक संबंधी, वित्तीय प्रबंधन व कुशल उद्यमी बनने का प्रशिक्षण दिया जाएगा।
बड़ौदा आरसेटी निदेशक संजीव प्रकाश ने जानकारी देते हुए बताया कि अंतिम दिवस में सहायक नियंत्रक मूल्यांकन और प्रमाणन छत्तीसगढ़ के द्वारा अंतिम परीक्षा ली जाएगी, जिसमें उत्तीर्ण प्रशिक्षणार्थियों को नेशनल एकेडेमी ऑफ रूडसेटी द्वारा प्रमाण-प्रत्र प्रदान किया जायेगा। साथ ही मोबाईल रिपेयरिंग प्रशिक्षण के अंतिम दिवस बड़ौदा आरसेटी महासमुन्द के द्वारा प्रमाण प्रत्र प्रदान की जायेगी।

Festive Hindi Greeting News Banner
WhatsApp Image 2026-10-16 at 21.37.34 (1)
WhatsApp Image 2026-10-18 at 17.22.08
WhatsApp Image 2026-10-16 at 12.30.57