Advertisement

राज्यपाल पुरूस्कार हेतु राहुल चयनित

राज्यपाल पुरूस्कार हेतु राहुल चयनित

ब्यूरो चीफ/सरगुजा// सरगुजा जिले के लिये यह अत्यंत गौरव का विषय है कि भारत स्काउट्स एवं गाइड्स के रोवर राहुल सिंह नेताम, सरगुजा ओपन रोवर क्रू का चयन महामहिम राज्यपाल  के घोषणा अनुसार राज्यपाल पुरूस्कार हेतु हुआ है। यह पुरूस्कार प्राप्त करने वाले वे जिले के प्रथम रोवर होंगे। उन्होंने यह पुरूस्कार 08 सितम्बर को महमाहिम राज्ययपाल अनुसूईया उईके के कर-कमलों से राज भवन रायपुर में प्रदान किया जावेगा।

विदित हो कि विगत वर्ष भारत स्काउट्स एवं गाइड्स छत्तीसगढ़ द्वारा राजभवन में आयोजित राज्यपाल अवार्ड सेरेमनी के अवसर पर राज्यपाल महोदया द्वारा घोषणा की गई थी कि ‘‘आगामी वर्षों से मेरे द्वारा प्रतिवर्ष छत्तीसगढ़ के सर्वश्रेष्ट कार्य करने वाले 2 स्काउट, दो गाइड, दो रोवर, दो रेंजर, दो स्काउटर व दो गाइडर को विशेष रूप से सम्मानित किया जावेगा।

Gemini_Generated_Image_fohysbfohysbfohy
WhatsApp-Image-2026-03-12-at-6.48.17-PM-1-298x300 (1)
sjjj

आठवीं सम्मान स्वरूप दस हजार की राशि प्रदान की जावेगी। इसी तारतम्य में राहुल सिंह नेताम का चयन इस वर्ष सरगुजा जिले से उक्त पुरूस्कार हेतु हुआ है, जो कि सरगुजा ओपन रोवर क्रू के रोवर हैं। इनके चयन से सरगुजा स्काउट परिवार में हर्ष का माहौल व्याप्त है।

जिला शिक्षा अधिकारी सरगुजा संजय गुहे ने उनकी इस सफलता के लिये शुभकामनाएं दी हैं। सरगुजा ओपन रोवर क्रू के रोवर लीडर त्रिभुवन शर्मा ने उक्त जानकारी देते हुये कहा कि राहुल की सफलता से पूरा गुरू नहीं बल्कि पूरा स्काउट परिवार गौरवान्वित महसूस कर रहा है।

file_0000000093d882119d122d54d9d757b5
WhatsApp Image 2026-08-14 at 23.12.06
WhatsApp Image 2026-08-14 at 23.50.38
WhatsApp Image 2026-08-14 at 23.50.39
WhatsApp Image 2026-08-14 at 23.50.39 (1)
WhatsApp Image 2026-08-14 at 23.50.40
WhatsApp Image 2026-08-14 at 23.50.40 (1)
WhatsApp-Image-2026-08-15-at-00.21.47