Advertisement

अंतर्राष्ट्रीय साक्षरता दिवस पर हमर खून बचाही जिंदगी अभियान के तहत रक्तदान शिविर का शुभारंभ

अंतर्राष्ट्रीय साक्षरता दिवस पर हमर खून बचाही जिंदगी अभियान के तहत रक्तदान शिविर का शुभारंभ

ब्यूरो चीफ/सरगुजा//  कलेक्टर सरगुजा  संजीव कुमार झा के मार्गदर्शन में पढ़ना लिखना अभियान के अंतर्गत 08 सितम्बर 2021 को अंतर्राष्ट्रीय साक्षरता दिवस जन शिक्षण संस्थान सरगुजा के सभागार में आयोजित किया गया। साथ ही इस अवसर पर जिला प्रशासन की अभिनव योजना हमर खून बचाही जिंदगी अभियान के तहत् स्वैच्छिक रक्तदान शिविर का शुभांरभ किया गया।

डॉ. संजय गुहे, जिला शिक्षा अधिकारी सरगुजा ने सभी उपस्थित शिक्षार्थियों एवं स्वयंसेवी शिक्षकों को अंतर्राष्ट्रीय साक्षरता दिवस की शुभकामनाएं दी। उन्होंने सभी उपस्थित स्वयंसेवी शिक्षकों को निःस्वार्थ भाव से नियमित साक्षरता कक्षा संचालन करने हेतु कहा। इस अवसर पर समाजसेविका एवं सेवा किटी पार्टी की समन्वयक सुश्री वंदना दत्ता ने भी साक्षरता के स्वयंसेवी शिक्षकों को नियमित साक्षरता कक्षा लेने हेतु प्रेरित किया।

WhatsApp Image 2026-08-14 at 23.12.06
WhatsApp Image 2026-08-14 at 23.16.05
WhatsApp Image 2026-08-15 at 00.21.47

जिला परियोजना अधिकारी  गिरीश गुप्ता ने बताया कि इस अवसर पर राज्य साक्षरता मिशन प्राधिकरण, रायपुर के द्वारा राज्य व राष्ट्रीय स्तर से वेबिनार का आयोजन किया गया, जिसका मुख्य विषय “डिजीटल लिटरेषी फॉर यूथ एण्ड एडल्ट” रखा गया था। वेबीनार को  मुख्यमंत्री छत्तीसगढ़ शासन  भूपेश बघेल एवं स्कूल शिक्षा मंत्री डॉ. प्रेमसाय सिंह ने संबोधित करते हुये कहा कि आज का दिन अक्षरों की अलख जगाने, अक्षर ज्ञान की महत्ता बताने का दिन है। अक्षर ज्ञान के प्रकाश से अपने और समाज के जीवन में चेतना, सुख और समृद्धि की रोशनी फैलाने का दिन है। मुख्यमंत्री ने आव्हा्न किया है कि प्रदेश को शत् प्रतिशत साक्षर बनाने के लिए हम सब अपना योगदान देने का संकल्प लें।  एम. सिद्धिकी ने बताया कि आजादी के अमृत महोत्सव पर जन शिक्षण संस्थान सरगुजा के प्रतिभागियों ने बढ़चढ़ कर हिस्सा लिया।

इस अवसर पर मेडिकल कॉलेज सम्बद्ध जिला चिकित्सालय सरगुजा से डॉ. विकास पाण्डेय, अंजुला मिश्रा, संध्या सिंह, अंजय कुजूर, साक्षरता कार्यालय से बीपीओ अशोक  कुमार सिंह, अरविन्द गुप्ता, कमलेश वर्मा, डॉ. नीरज वर्मा, राज्य स्त्रोज सदस्य अमितानंद सिंह, अभिलाष खरे, रजनीष मिश्रा, प्रीति तिवारी, इंदू, महिमा तिर्की, जन शिक्षण संस्थान सरगुजा से रमेश कुमार, विवेक कुमार सिंह, अंजुमाला तिर्की, स्नेहलता ठाकुर एवं समस्त स्टॉफ उपस्थित रहे।

ChatGPT Image Jul 20, 2026, 05_14_44 PM
ChatGPT Image Jul 20, 2026, 05_53_50 PM
ChatGPT Image Jul 20, 2026, 06_08_26 PM
ChatGPT Image Jul 20, 2026, 06_16_13 PM
ChatGPT Image Jul 20, 2026, 06_22_41 PM