Advertisement

उड़ान सेवा शीघ्र प्रारंभ करने एयरपोर्ट के कार्यो में तेजी से लाएं प्रगति-  रेणुका सिंह

उड़ान सेवा शीघ्र प्रारंभ करने एयरपोर्ट के कार्यो में तेजी से लाएं प्रगति-  रेणुका सिंह

ब्यूरो चीफ/सरगुजा//   केंद्रीय जनजाति कार्य राज्य मंत्री  रेणुका सिंह ने शुक्रवार को  कलेक्टर संजीव कुमार झा सहित अन्य अधिकारियों के साथ  मां महामाया एयरपोर्ट का निरीक्षण किया। उन्होंने निरीक्षण के पश्चात एयरपोर्ट में ही  अधिकारियों की बैठक लेकर एयरपोर्ट संचालन एवं निर्माण कार्यो के संबंध में विस्तार से जानकारी ली।  राज्य मंत्री  रेणुका सिंह ने एयरपोर्ट ऑथॉरिटी द्वारा बताए गए कमियों को दूर करने जो भी निर्माण कार्य शुरू करना है उसे जल्द से जल्द शुरू करने के निर्देश दिए।

Gemini_Generated_Image_fohysbfohysbfohy
WhatsApp-Image-2026-03-12-at-6.48.17-PM-1-298x300 (1)
sjjj
WhatsApp Image 2026-09-30 at 04.12.35 (2)

केंद्रीय मंत्री ने कहा कि  इस एयरपोर्ट के  शुरू होने से सरगुजा वासियों  की बहु प्रतीक्षित सपना पूरा होगा। केंद्र एव राज्य शासन द्वारा इस एयरपोर्ट का संचालन शीघ्र प्रारंभ करने के लिए भरसक प्रयास किया है। अब इसमें जो भी निर्माण कार्य करना है वह स्थानीय स्तर पर ही होना है जिसके लिए संबंधित अधिकारी गुणवत्तापूर्ण निर्माण समय पर पूरा करें । बताया  गया कि 70 सीटर विमान परिचालन के लिए मा महामाया एयरपोर्ट के रन वे का  पुनर्निर्माण, नाली निर्माण सहित  वेटिंग हाल, एंट्री एवं एग्जिट गेट इत्यादि का निर्माण किया जाना है।
इस मौके पर एस डी ओ बसंत कुमार खाका,एयरपोर्ट प्रभारी  सुरेश बांबुलडिया दरिमा तहसीलदार  इरशाद अहमद नायब तहसीलदार संजीत कुमार पाण्डेय सहित अन्य अधिकारी उपस्थित रहे।

Festive Hindi Greeting News Banner
WhatsApp Image 2026-10-16 at 21.37.34 (1)
WhatsApp Image 2026-10-18 at 17.22.08
WhatsApp Image 2026-10-16 at 12.30.57