Advertisement

प्रदेश सरकार के कामकाज का आइना है लोकवाणी : महापौर

प्रदेश सरकार के कामकाज का आइना है लोकवाणी : महापौर
जनप्रतिनिधियों ने लोकवाणी की आज की कड़ी का प्रसारण सुनने के बाद दी प्रतिक्रिया

Gemini_Generated_Image_fohysbfohysbfohy
WhatsApp-Image-2026-03-12-at-6.48.17-PM-1-298x300 (1)
sjjj

धमतरी 12 सितम्बर 2021मुख्यमंत्री भूपेश बघेल की मासिक रेडियो वार्ता लोकवाणी की 21वीं कड़ी का प्रसारण हुआ, जिसमें उन्होंने “जिला स्तर पर विशेष रणनीति से विकास की नई राह“ विषय पर प्रदेशवासियों को संबोधित किया। लोकवाणी की आज की कड़ी सुनने के बाद महापौर विजय देवांगन ने कहा कि वास्तव में लोकवाणी प्रदेश सरकार के कामकाज, योजनाओं के और शासन की रीति-नीति का आइना है, जिसमें मुख्यमंत्री द्वारा सरल और सहज लहजे में जानकारी दी जाती है। उन्होंने आगे कहा कि पिछले ढाई सालों में मुख्यमंत्री श्री भूपेश बघेल की सरकार विभिन्न योजनाओं के जरिए लगातार जनता की भलाई और प्रदेश की तरक्की के लिए कार्य कर रही है।
नगर निगम के सभाकक्ष में जनप्रतिनिधियों और नागरिकों ने लोकवाणी का सामूहिक श्रवण करने के बाद अपनी प्रतिक्रिया दी। इसी कड़ी में एमआईसी मेंबर श्री चोवाराम वर्मा ने कहा कि मुख्यमंत्री ने जिले में रुके हुए निर्माण कार्यों को गति दी। उनके नेतृत्व में राष्ट्रीय राजमार्ग और एडीबी की सड़कें तेजी से बन रही हैं, वहीं गोठानों के माध्यम से समूह की महिलाएं आत्मनिर्भर हुई हैं। केंद्र कुमार ने बताया कि स्वामी आत्मानंद इंग्लिश मीडियम स्कूल योजना से हर तबके के बच्चों को उत्कृष्ट शिक्षा मिलना संभव हुआ है। पार्षद दीपक सोनकर ने कहा कि कल ही मुख्यमंत्री ने नगरी विकासखंड के भीमा कोटेश्वर महादेव मंदिर में प्रवास के दौरान सौगातों की झड़ी की है। यह सब सरकार की सकारात्मक नीति और नीयत को प्रदर्शित करती है। इसी तरह अन्य जनप्रतिनिधियों ने लोकवाणी सुनने के बाद अपनी प्रतिक्रिया दी। इस अवसर निगम आयुक्त मनीष मिश्रा, एल्डरमैन विक्रांत शर्मा, वरिष्ठ नागरिक मदन मोहन खंडेलवाल,योगेश शर्मा,तोमन कंवर आदि उपस्थित थे।

file_0000000093d882119d122d54d9d757b5
WhatsApp Image 2026-08-14 at 23.12.06
WhatsApp Image 2026-08-14 at 23.50.38
WhatsApp Image 2026-08-14 at 23.50.39
WhatsApp Image 2026-08-14 at 23.50.39 (1)
WhatsApp Image 2026-08-14 at 23.50.40
WhatsApp Image 2026-08-14 at 23.50.40 (1)
WhatsApp-Image-2026-08-15-at-00.21.47